newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Stubble Burning: भगवंत मान के पंजाब में हरियाणा से दोगुना जल रही पराली, NASA के सैटेलाइट तस्वीर ने खोली कम जलने के दावे की पोल

Stubble Burning: बता दें कि पंजाब सरकार कम पराली जलाने का दावा करती आ रही है। लेकिन सैटेलाइट इमेज के बाद अब मान सरकार बैकफुट पर आ गई है। वहीं सैटेलाइट सबूत सामने आने के बाद हरियाण की भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है।

नई दिल्ली। पराली जलाने पर पंजाब की भगवंत मान सरकार एक बार फिर एक्सपोज हो गई है। सैटेलाइट इमेज से मान सरकार की पोल खुल गई है। दरअसल अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की आधिकारिक वेबसाइट ने सैटेलाइट तस्वीर जारी की है। नासा की इस तस्वीर से पता चला है कि पंजाब में पराली जलाने के मामले में काफी बढ़ोतरी हुई है। इतना ही नहीं प्रदेश में लगातार पराली भी जलाई जा रही है। नासा की तस्वीर सामने आने के बाद मान सरकार पूरी तरह से घिर गई है। बता दें कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली की आबो हवा खराब करने के पीछे पड़ोसी राज्य में किसान द्वारा पराली जलाने का जिम्मेदार मानती है।

नासा की सैटेलाइट इमेज के मुताबिक हरियाणा से दोगुना पराली जलाने के केस सामने आए है। ऐसे में नासा की वेबसाइट से बहुत बड़ा खुलासा हुआ है जो कि पंजाब सरकार की पोल खोल रही है। बता दें कि पंजाब सरकार कम पराली जलाने का दावा करती आ रही है। लेकिन सैटेलाइट इमेज के बाद अब मान सरकार बैकफुट पर आ गई है। वहीं सैटेलाइट सबूत सामने आने के बाद भाजपा आम आदमी पार्टी सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा नेता नीलकंठ बख्शी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,” Oops AAP got caught !! …ऊपर वाला सब देख रहा है, सैटेलाइट इमेज से खुली पंजाब सरकार की पोल.. पंजाब में हरियाणा से दोगुना पराली जलाने के केस, नासा की आधिकारिक वेबसाइट ने जारी की इमेज।”

हरियाणा CM के OSD बने जवाहर यादव ने नासा की तस्वीर पर कहा, अरविंद केजरीवाल हमेशा झूठ बोलने का काम करते है। नासा का 25 और 26 अक्टूबर का डेटा है जिसमें स्पष्ट रूप पंजाब में कहां-कहां पराली जलाई जा रही है और कहां-कहा हरियाणा में जलाई जा रही है। हरियाणा के मुकाबले पंजाब दोगुने से भी अधिक पराली जलाई जा रही है। हरियाणा सरकार उसमें कमी लाई है कल तक केजरीवाल विदेशी मैंगजीन और विदेशी एजेंसियों का उल्लेख करते थे। वहीं डाटा नासा ने किया है। इस पर उनकी चुपी संदेह पैदा करती है। जब पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार थी उस वक्त नासा की तस्वीर का जिक्र करते थे और दिल्ली में इसके कारण प्रदूषण फैल रहा है।

आज उनकी चुपी ये बताती है कि दाल में कुछ काला है। एक आरोप उन्होंने ये लगाया है कि भारतीय एजेंसियां उसको प्रदूषण का डाटा नहीं दे रही है। आज उन्हें भारतीय एजेंसियां की डेटा की जरूरत क्यों पड़ गई। इससे पहले वो कहते थे कि नासा की वेबसाइट क्या कह रही है। या विदेशी मैंगजीन हमारी तारीफ कर रही है। आज उनको देश प्रेम कबसे उमड़ पड़ा। कुल मिलाकर अरविंद केजरीवाल अपने दोहरे मापदंड में फंस गए है। पंजाब में बुरी तरह से पॉल्यूशन फैलाया जा रहा है। हरियाणा की मनोहर सरकार की नीयत साफ है किसानों को नुकसान नहीं होने देंगे। उनकी पराली को हम खरीदते है।