newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: पंजाब में लगातार हो रहा खून-खराबा, अब सत्तारूढ़ AAP के पार्षद की मलेरकोटला में दिनदहाड़े ली गई जान

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। यहां तक कि मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला तक की हत्याओं ने जान ले ली थी। लुधियाना में एक कार में युवक गोली लगने से मृत मिला था। एक जगह बदमाशों ने पुलिस के दारोगा की जान ले ली थी।

मलेरकोटला। पंजाब में भगवंत मान की सरकार के सत्ता संभालने के बाद से खून-खराबे और हत्या की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। हत्या की ताजा घटना मलेरकोटला में हुई है। यहां सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी AAP के ही पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक अकबर भोली वार्ड नंबर 18 के पार्षद थे। वो आज सुबह जिम जा रहे थे। जब दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इससे पहले उनके बड़े भाई की भी हत्या हो चुकी थी। भोली की हत्या के बाद मलेरकोटला में सनसनी फैल गई। उनकी हत्या की वजह का अभी पता नहीं चला है। लोग इस बारे में हर जगह चर्चा करते देखे गए। दिनदहाड़े सरेआम हुई हत्या से लोग काफी सहमे हुए हैं।

pistol

बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। यहां तक कि मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला तक की हत्याओं ने जान ले ली थी। लुधियाना में एक कार में युवक गोली लगने से मृत मिला था। एक जगह बदमाशों ने पुलिस के दारोगा की जान ले ली थी। इसके अलावा पुलिस की खुफिया इकाई के मोहाली स्थित हेडक्वॉर्टर पर रॉकेट हमला तक हो चुका है। पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पीएम नरेंद्र मोदी तक की सुरक्षा में सेंध लगी थी।

siddhu moosewala1