newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Railway Action on Tweet: ट्रेन में 2 कांग्रेसी MLA ने महिला से की बदतमीजी, दी गंदी गालियां, पति ने किया ट्वीट तो फौरन हुआ एक्शन

Railway Action on Tweet: बीजेपी भी उक्त प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हो चुकी है। बता दें, बीजेपी ने बाकायदा प्रियंका गांधी द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दिए गए ‘मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं’, का नारे का सहारा लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली। एक तो वैसे ही कांग्रेस की दुर्गति अपने चरम पर पहुंच चुकी है और ऊपर से रही सही कसर पार्टी के विधायक अपनी बेहुदगी से पूरे कर दे रहे हैं। जिससे बीजेपी को कांग्रेस को आड़े हाथों लेने का मौका मिल रहा है और पार्टी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। एक ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है। दरअसल, एक महिला ने कांग्रेस के दो विधायकों पर बदसलूकी, गाली-गलौज और बुरी नीयत से देखने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि दोनों कांग्रेस नेताओं ने ट्रेन में सफर के दौरान उसके साथ बदसलूकी की थी। महिला ने दोनों कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवा दिया है।

उधर, बीजेपी भी उक्त प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हो चुकी है। बता दें, बीजेपी ने बाकायदा प्रियंका गांधी द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दिए गए ‘मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं’, का नारे का सहारा लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। बहरहाल, पुलिस आगामी दिनों में उपरोक्त प्रकरण को संज्ञान में लेने के बाद कांग्रेस विधायकों के खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। हालांकि, दोनों ही कांग्रेस विधायकों ने महिला द्वारा लगाए गए इन आरोपों को निर्मूल बताया है। उधर, सीआरपीएफ ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच का सिलसिला शुरू कर दिया है।

महिला के मुताबिक, ट्रेन में चढ़ते ही महिला के साथ दोनों कांग्रेस विधायक गाली-गलौज करने लगे। उसके साथ बदसलूकी करने लगे। जिसकी वजह से उनका बच्चा भी नहीं सो पाया था। इस बीच महिला जैसे ही कांग्रेस विधायक को ऐसा करने से मना किया तो वे भड़क गए। अबला नारी को सत्ता का धौंस देने लगे। इतना ही नहीं, दोनों ही कांग्रेस विधायक नशे में थे। महिला को गंदी-गंदी गालियां भी दे रहे थे। दोनों ही विधायकों की महिला के ऊपर बुरी नजर भी थी। इस बीच जब दोनों कांग्रेस नेताओं की बेहुदगी अपने चरम पर पहुंच गई तो महिला ने अपनी सीट बदल ली, लेकिन फिर भी इन कांग्रेस विधायकों की बेहुदगी कम नहीं हुई और लगातार महिला से बदतमीजी करते रहे। इस बीच टीटी समेत रेलवे पुलिसकर्मियों से भी मामले की शिकायत की गई ,लेकिन कथित तौर पर उन्होंने कुछ नहीं किया। बता दें कि महिला के पति पेशे से वकील है। महिला  पति के शिकायत के बाद रेलवे महकमा हरकत में आया था।

वहीं, दोनों कांग्रेस विधायकों ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है, तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने उक्त प्रकरण को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से जवाब तलब किया है। बता दें, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद इस घटना पर कहा कि यह दुर्भाग्यजनक घटना है। इसमें किसी को माफ नहीं किया जा सकता है।

एक बहन के साथ शराब के नशे में धुत होकर कांग्रेस के विधायक बदसलूकी करते हैं, कांग्रेस इसका जवाब दें। मैं प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूं कि बेटी हूं तो लड़ सकती हूं और वह बेटी थी जो आपके दुराचारी विधायकों से लड़ी और उसने जाकर शिकायत की है। बहरहाल, अब पुलिस पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद क्या कुछ कार्रवाई करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।