newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona Update in India: देश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 1.61 लाख नए मरीज मिले

Corona Update in India: मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,61,736 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,36,89,453 हो गई है। वहीं 879 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,71,058 हो गई है।

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,61,736 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,36,89,453 हो गई है। वहीं 879 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,71,058 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 12,64,698 हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 97,168 मरीज ठीक हुए हैं, इसके साथ ही अब तक ठीक हुए कुल मरीजों की संख्या 1,22,53,697 हो गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने अनुसार भारत में 12 अप्रैल तक कोरोनावायरस के लिए कुल 25,92,07,108 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,00,122 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 16 जनवरी से शुरू हुए सामूहिक टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 10,85,33,085 कोरोना वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी दी कि, भारत में पिछले 24 घंटे में 40 लाख लोगों को कोरोनावायरस वैक्सीन लगाई गई। आज टीका उत्सव के तीसरे दिन तक 10.85 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।