newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

माता वैष्णो देवी के भक्तों को मोदी सरकार ने दिया न्यू ईयर का तोहफा, मिलेगी ये सौगात

Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के भक्तों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल नए साल के मौके पर भारतीय रेलवे 1 जनवरी 2021 से नई दिल्ली-कटरा (New Delhi-Katra) के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को फिर से शुरू करने जा रहा है।

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के भक्तों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल नए साल के मौके पर भारतीय रेलवे 1 जनवरी 2021 से नई दिल्ली-कटरा (New Delhi-Katra) के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को फिर से शुरू करने जा रहा है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण इस ट्रेन को मार्च में बंद कर दिया गया था। वंदे भारत एक्सप्रेस चलने के बाद भक्त माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा सकेंगे। इस जानकारी खुद रेलमंत्री पीयूष गोयल (Railway Minister Piyush Goyal) ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।

Vande Bharat Express

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, दिल्ली से कटरा तक मां वैष्णोदेवी की यात्रा को ले जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस 1 जनवरी, 2021 से पुनः अपनी सेवायें आरंभ करेगी।
माता के सभी भक्तों, व तीर्थयात्रियों का स्वागत करने को भारत की आधुनिकतम ट्रेन एक बार फिर तैयार है। जय माता दी।

नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 3 अक्टूबर 2019 को की थी। 5 अक्टूबर से यात्रियों के लिए इसकी रेग्युलर सेवा शुरू हुई थी। कोविड-19 महामारी के कारण इस साल मार्च में वंदे भारत एक्सप्रेस को रोक दिया गया था। इसके अलावा नई दिल्ली-बनारस के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होता है।

Vande Bharat Express

आपको बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस 8 घंटे में माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को दिल्ली से कटरा लेकर पहुंच जाएगी। दूसरी ट्रेनों में नई दिल्ली से कटरा तक का सफर 12 घंटे में तय किया जाता है। वंदे भारत ट्रेन में दिल्ली से कटरा के लिए चेयरकार क्लास में 1630 रुपये जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार में 3015 रुपये है।