newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इटली, यूएस, जापान हुए पस्त, कोरोना से लड़ाई में यूं आगे निकल गया भारत 

ईरान में इसी अवधि में कुल मामले 5000 से अधिक निकल गए। साउथ कोरिया और इटली में भी वैसे ही हालात रहे। भारत इनकी तुलना में बेहद ही कम प्रभावित हुआ है और भारत में इस रफ्तार पर भी तेजी से ब्रेक लगा है।

नई दिल्ली। कोरोना से लड़ाई में भारत बहुत तेजी से आगे निकल गया है। आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं। भारत में मृत्यु की दर इन देशों की तुलना में बेहद ही कम है। जापान मे इस स्टेज पर मृत्युदर 2.9 परसेंटेज प्वाइंट थी, जबकि भारत में सिर्फ 0.4 परसेंटेज प्वाइंट है।

Jammu Kashmir Corona icon

जब भारत में मौत के आंकड़े का बेंचमार्क 19 के करीब था, तो जापान में 31 और इटली में 21 पहुंच चुका था। प्रभावित लोगों की संख्या भी भारत में बेहद कम रही है। इटली और जापान भारत की तुलना में इस बीच बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। दूसरे देशों की तुलना में भारत में कोविड की रफ्तार भी बेहद धीमी रही है।

 

अगर इन देशों में कोविड के 100 मामले मिलने के बाद की स्थितियों की तुलना करें तो भी भारत बेहद ही अच्छी स्थिति में नजर आता है। यूएस, इटली, साउथ कोरिया और ईरान में भारत की तुलना में बहुत तेजी से मामले बढे हैं।

coronavirus

ईरान में इसी अवधि में कुल मामले 5000 से अधिक निकल गए। साउथ कोरिया और इटली में भी वैसे ही हालात रहे। भारत इनकी तुलना में बेहद ही कम प्रभावित हुआ है और भारत में इस रफ्तार पर भी तेजी से ब्रेक लगा है।