newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ayodhya Ram Mandir: ‘जागो तो एक बार हिंदू…’ प्राण प्रतिष्ठा से पहले भक्ति के रंग में डूबे डिप्टी सीएम फडणवीस

Ayodhya Ram Mandir: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का वीडियो सामने आया है। जिसमें वो राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा गाना ‘जागो तो एक बार हिंदू’ गा रहे है। दरअसल शनिवार को नागपुर में देवेंद्र फडणवीस एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दरमियान वो राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा गाना गाते है।

नई दिल्ली। कल यानी 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होने जा रहे है। राम भक्तों का 500 सालों का इंतजार खत्म होने वाला है। अयोध्या में सोमवार को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होना है, जिसका काउंटडाउन शुरू हो चुका है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरा देश में राम मय का माहौल बना हुआ है। हर कोई भगवान राम की भक्ति में डूबा हुआ है। कोई भजन कीर्तिन कर रहा है, कुछ लोग पेटिंग के जरिए प्रभु श्रीराम को याद कर रहे है। इसी बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का वीडियो सामने आया है। जिसमें वो राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा गाना ‘जागो तो एक बार हिंदू’ गा रहे है। दरअसल शनिवार को नागपुर में देवेंद्र फडणवीस एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दरमियान वो राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा गाना गाते है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि डिप्टी सीएम फडणवीस मंच से राम जन्मभूमि आंदोलन का सॉन्ग ‘जागो तो एक बार हिंदू जाओ’ गा रहे है। इसी दौरान वहां मौजूद लोग भी तालियां बजाकर उत्साह बढ़ती है और उनके सुर में सुर मिलते है। मंच में फडणवीस के साथ सिंगर हंसराज रघुवंशी भी मौजूद है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। वहीं डिप्टी सीएम फडणवीस ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ये ऊर्जा और नज़ारा सिर्फ़ प्रभु श्रीराम ही ला सकते है !एक दिन और…हिंदू जाग गया है।मंदिर बन गया है और ध्वज अब मंदिर पर लहराने लगा है। जय जय श्री राम।

फडणवीस ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी एक पुरानी फोटो भी शेयर की है। जिसमें वो बाबरी मस्जिद गिराने के लिए कारसेवक के तौर पर अयोध्या गए थे। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए बताया कि ये फोटो उस वक्त की है जब अयोध्या जाने वाले कारसेवकों की भीड़ नागपुर रेलवे स्टेशन पर थी।

इसके पहले भाजपा नेता और सपा के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव की रामभक्ति का वीडियो सामने आया था। जिसमें वो ‘सियाराम, जय-जय राम’ भजन गाते हुए दिखी थी। आपको  बता दें कि सोमवार को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर के गर्भग्रह में मूर्ति स्थापित की फोटो भी सामने आ चुकी है।