newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

झारखंड के जमशेदपुर में भाजपा नेता और अधिवक्ता प्रकाश यादव की गला रेत कर हत्या

इस हत्या के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा बिरसा नगर इलाके के एक बीघा जमीन को लेकर विवाद हुआ था जिसमें एक बड़े अधिकारी का पैसा लगने की बात सामने आई थी।

नई दिल्ली। झारखंड के जमशेदपुर में भाजपा नेता और अधिवक्त प्रकाश यादव की गला रेत कर हत्या कर दी गई। प्रकाश यादव अभी जल्द ही झारखंड विकास मोर्चा से अभय सिंह के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाश हुड़लूंग की तरफ फरार हो गए। हत्या जॉन 1बी के टेन बेड अस्पताल के निकट घटी है। यहीं प्रकाश का घर भी है।

gun-shot

घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिवार वाले घर से निकल कर सड़क पर उतर आए। पत्नी चांदनी देवी ने बताया कि उसने किसी को देखा नहीं। बस बाहर से आवाज आई और प्रकाश बाहर चले गए। उसके बाद हत्या कर दी गई। प्रकाश का सबसे छोटा बेटा एक साल का जबकि बड़ा बेटा 5 साल का है। तीन साल की एक बेटी भी है।

बता दें कि मंगलवार की रात 11.15 बजे तीन हत्यारे पैदल ही आए थे। उन्होंने प्रकाश यादव को आवाज देकर घर से बाहर बुलाया। उसके बाद बात करते हुए उन्हें हरि मंदिर चबूतरा के पास ले गए। चबूतरा में बदली बैठकर बात की। उसके बाद तीनों ने पटक कर उनपर अनगिनत चाकुओं से वार किया। उसके बाद गला रेता और मरने तक बदमाश वहीं थे।

Prakash Yadav Family Jharkhand

हत्या की सूचना मिलते ही लोगों का हुजूम सड़क पर आ गया। उन्होंने रोड जाम करते हुए शव को उठाने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि जब तक हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक शव को नहीं उठने देंगे। इस दौरान लोगों ने पुलिस का विरोध भी किया। लोग एक जमीन कारोबारी पर आरोप लगा रहे थे, जो एक राजनीतिक दल का नेता भी है। बताया जा रहा है कि, हत्या करने से पहले बदमाशों ने पूरे इलाके की लाइट बुझा दी थी। पूरे इलाके में अंधेरा छाया हुआ था। हालांकि जिस जगह प्रकाश की हत्या की गई उस जगह लोगों का आना-जाना लगा रहता है। आसपास में दुकानें भी हैं। लोगों का कहना है कि घटना से लगभग 20 मिनट पहले ही इस पूरे इलाके में लाइट चली गई थी जबकि से सटे दूसरे इलाके में बिजली थी।

इस हत्या के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा बिरसा नगर इलाके के एक बीघा जमीन को लेकर विवाद हुआ था जिसमें एक बड़े अधिकारी का पैसा लगने की बात सामने आई थी। इस मामले को लेकर प्रकाश यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट भी किया था। इसे लेकर भी तनाव बना हुआ था।