newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jharkhand: ‘ऐसी घटनाएं कहां नहीं होतीं’, झारखंड में आदिवासी लड़की की हत्या के मामले में सीएम हेमंत सोरेन का संवेदनहीन बयान सुन भड़क उठे लोग

अंकिता के बाद दुमका में ही एक आदिवासी लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। आरोप है कि उससे रेप के बाद हत्या कर दी गई। इस मामले में जब हेमंत सोरेन से मीडिया ने पूछा, तो उन्होंने फिर असंवेदनशील बयान दे दिया। इसी से लोग भड़क गए। उन्होंने हेमंत सोरेन को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का निशाना बने। वजह उनका एक बयान है। सूबे के दुमका में पहले अंकिता को जलाकर मार देने की घटना के बाद सोरेन ने कहा था कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। तब भी वो लोगों के निशाने पर आए थे। इस बार दुमका में ही एक आदिवासी लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। आरोप है कि उससे रेप के बाद हत्या कर दी गई। इस मामले में जब हेमंत सोरेन से मीडिया ने पूछा, तो उन्होंने फिर असंवेदनशील बयान दे दिया। इसी से लोग भड़क गए। उन्होंने हेमंत सोरेन को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

murder large

दुमका में पहले अंकिता और अब आदिवासी लड़की की पेड़ से लटकी लाश के बारे में मीडिया ने हेमंत सोरेन से सवाल पूछा। इस पर झारखंड के सीएम का कहना था, ‘ऐसी घटनाएं तो होती रहती हैं। घटनाएं कहां नहीं होती हैं। घटना तो बोल कर आती नहीं है।’ बता दें कि इस लड़की की हत्या का आरोपी अरमान अंसारी है। उस पर दुमका पुलिस ने रेप कर हत्या का आरोप लगाया है। दुमका के एसपी अंबर लाकड़ा के मुताबिक अंकिता की तरह ये लड़की भी नाबालिग थी। शनिवार को लड़की का शव एक पेड़ में फांसी के फंदे में झूलता मिला था। लोग इस मामले में भी अंकिता की हत्या के आरोपी शाहरुख की तरह अरमान अंसारी को फांसी देने की मांग की है।

अंकिता के बाद आदिवासी लड़की की मौत से लोग पहले से ही भड़के हुए हैं। दोनों ही मामलों में सीएम हेमंत सोरेन के बयान से लोगों का गुस्सा और भड़क उठा। उन्होंने जमकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई। लोगों ने हेमंत सोरेन के शासन में झारखंड में जेहादी तत्वों को मिल रही बढ़त का आरोप लगाया। वहीं, एक यूजर ने तो प्रियंका गांधी का नाम लिए बगैर लिखा कि वो यूपी में ऐसी घटनाओं पर तो दौड़कर पहुंच जाती हैं, फिर यहां कब आएंगी। यूजर्स की नाराजगी का नजारा आप नीचे देख सकते हैं…