newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

JNU मामला: वीडियो में दिखने वाली नकाबपोश लड़की की हुई पहचान

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में 5 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने जेएनयू हिंसा में शामिल नकाबपोश लड़की की पहचान कर ली है।

नई दिल्ली। दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में 5 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने जेएनयू हिंसा में शामिल नकाबपोश लड़की की पहचान कर ली है। ये लड़की दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज की छात्रा है। क्राइम ब्रांच अब लड़की को नोटिस देकर पूछताछ करेगी। बता दें कि पांच जनवरी को जेएनयू के पेरियर हॉस्टल में तोड़फोड़ हुई थी। लड़की एक वीडियो में जेएनयू में हिंसा करती हुई दिखाई दी थी।

JNU Campus

दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है, ‘एसआईटी टीम ने जेएनयू हिंसा के वीडियो में दिख रही नकाबपोश महिला की पहचान की है। वो दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की है। जल्द ही उसे जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा जाएगा।’

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों को दिल्ली पुलिस ने नोटिस दिया है, उनसे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पूछताछ की जाएगी। नौ लोगों को आज से जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।

बता दें कि जेएनयू हिंसा मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नौ संदिग्धों की तस्वीर जारी की थी, जिनमें पंकज मिश्रा, आईशी घोष (जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष), वास्कर विजय, सुचेता तालुकदार, चुनचुन, कुमार, डोलन सामंता, प्रिया रंजन, योगेंद्र भारद्वाज और विकास पटेल के नाम शामिल हैं। योगेंद्र भारद्वाज यूनिटी अगेस्ट लेफ्ट व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन हैं। इसमें दो संदिग्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हैं और सात लेफ्ट से जुड़े हैं।

JNU VIOLANCE

जेएनयू में क्या हुआ था?

रविवार 5 जनवरी की पेरियार हॉस्टल, साबरमती हॉस्टल, जेएनयू टी प्वाइंट, 24 सेवन ढाबा पर नकाब पहने बदमाशों ने मारपीट और तोड़फोड़ की थी। इस हमले में छात्रों और शिक्षकों समेत करीब 34 लोग घायल हुए थे।