newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

President Election 2022: BJP अध्यक्ष ने पूर्व PM देवेगौड़ा, सोनिया गांधी कई समेत विपक्ष को मिलाया फोन, द्रौपदी मुर्मू के लिए मांगा समर्थन

President Election 2022: नड्डा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और नेशनल कॉन्फ्रेस के चीफ फारुक अब्दुल्ला से फोन पर बातचीत की है और द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) उनके नामांकन के प्रस्तावक बने। प्रधानमंत्री के अलावा नामाकंन के दौरान गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंंत्री  राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, प्रल्हाद जोशी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के अलावा भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे। बता दें कि विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि देश के वर्तमान में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म होने जा रहे हैं।

इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP president JP Nadda) ने विपक्ष के नेताओं से एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा है। भाजपा सूत्रों ने यह जानकारी दी है। खबरों के अनुसार, नड्डा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और नेशनल कॉन्फ्रेस के चीफ फारुक अब्दुल्ला से फोन पर बातचीत की है और द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा है।

बता दें कि इससे पहले नामांकन भरने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष दलों के प्रमुखों से बात की। द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress interim-President Sonia Gandhi), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) और एनसीपी चीफ शरद पवार (NCP chief Sharad Pawar) से बात की है और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का सपोर्ट मांगा।

Sonia, droupadi and Mamata

बता दें कि, राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 29 जून है। राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है और वोटों की मतगणना 21 जुलाई को होगी। बता दें कि चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी दलों के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच होना है। इसके साथ 25 जुलाई को देश को नए महामहिम मिल जाएंगे।