देश
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुईं टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी, लोगों ने ऐसे किए कमेंट
Bharat Jodo Yatra: वहीं राहुल गांधी की इस मुहिम में जुड़ने पर टीवी एक्ट्रेस काम्या चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर जमकर कमेंट दिए है। यूजर्स ने काम्या पंजाबी की कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे है।
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) अपनी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को लेकर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते है। कुछ दिन के ब्रेक के बाद राहुल गांधी ने अपनी यात्रा को फिर से शुरू की। कांग्रेस नेता की ये यात्रा अब उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बागपत में पहुंची। इस दौरान उनके साथ टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) भी जुड़ीं। जिसका वीडियो कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया। बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी की पदयात्रा का कई बॉलीवुड हस्तियों का साथ मिल चुका है। अमोल पालेकर, पूजा भट्ट, रिया सेन,रश्मि देसाई, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर समेत कई सितारे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके है।
इसी बीच आज काम्या पंजाबी उनकी इस यात्रा में भागीदारी दिखाई। वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी कड़ाके की सर्दी में सफेद रंग की टी-शर्ट में नजर आ रहे है। इसको लेकर तरह-तरह के सवाल भी सामने आ चुके है। वहीं काम्या पंजाबी शूट पहने हुए दिखाई दे रही है। इसके अलावा वो जैकेट पहने हुए नजर आ रही है। साथ ही दोनों कदम से कदम मिलाते हुए दिख रहे है और मुस्कुराते हुए बातचीत भी कर रहे है। आपको बता दें कि काम्या कई टीवी सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुकी है।
आज #BharatJodoYatra में शामिल हुई प्रसिद्ध अभिनेत्री @iamkamyapunjabi जी।
नफ़रत और अन्याय के खिलाफ इस लड़ाई में हर जुड़ता कदम हमारी शक्ति को कई गुना बढ़ा रहा है। इस साथ और विश्वास के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। pic.twitter.com/Qx2bykHdYr
— Congress (@INCIndia) January 4, 2023
लोगों की प्रतिक्रिया-
वहीं राहुल गांधी की इस मुहिम में जुड़ने पर टीवी एक्ट्रेस काम्या चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर जमकर कमेंट दिए है। यूजर्स ने काम्या पंजाबी की कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे है।
भारत तोडो यात्रा pic.twitter.com/teRI01Ur9g
— Dada sanatani (@DadaSanatani) January 4, 2023
वीरेंद्र कुमार नाम के यूजर ने लिखा, अब इनका भी कांग्रेस से 2024 चुनाव में टिकट कंफर्म होना तय है।
अब इनका भी कांग्रेस से 2024 चुनाव में टिकट कंफर्म होना तय है।
— वीरेंद्र कुमार गिरि (सच्चा हिंदुस्तानी) (@Virendr99884851) January 4, 2023
एक अन्य काम्या पंजाबी पर तंज कसते हुए लिखा, ये मैडमजी है कौन इनका नाम क्या है जी?
ये मैडमजी है कौन इनका नाम क्या है जी?
— मी पोपट ? (@vaishu972) January 4, 2023
इस अभिनेत्री को भी दुकान से मोहब्बत खरीदने का मौका मिला है।
— मिथिलाक मैथिल (@DasRyp) January 4, 2023
राहुल गांधी – आप खाना क्यों खा रहे हैं?
पत्रकार – भूख लगी है।
राहुल गांधी – नहीं, इसका कारण ये नहीं है, इसका कारण है कि आप भूख से डरते हो!😝— manoj chaudhary ( bittu ) (@manojch01234) January 4, 2023
इसके अलावा ‘शूटर दादी’ प्रकाशी तोमर भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी। जिसकी फोटो भी सामने आई है। कांग्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”उम्र को पछाड़ते हुए पूरी दुनिया में अपने हुनर का लोहा मनवा चुकी बागपत की शूटर दादी जी ने आज भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की…आपके जज़्बे को सलाम।”
उम्र को पछाड़ते हुए पूरी दुनिया में अपने हुनर का लोहा मनवा चुकी बागपत की @shooterdadi जी ने आज #BharatJodoYatra में शिरकत की…आपके जज़्बे को सलाम। pic.twitter.com/EsPuhEjYvq
— Congress (@INCIndia) January 4, 2023
बता दें कि इससे पहले कल राहुल गांधी की इस यात्रा में पूर्व रॉ चीफ एएस दुलत भी शामिल हुए थे। एएस दुलत वहीं शख्स है जिन्होंने तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रॉ चीफ रहते हुए कंधार हाईजैक को लेकर सवाल उठाए थे।
पूर्व रिसर्च एंड एनालिसिस विंग(RAW) प्रमुख ए.एस. दुलत दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।
(सोर्स: AICC) pic.twitter.com/wuefUmiH2r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2023