newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress: कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल अकाउंट को ब्लॉक करने पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

कांग्रेस पर आरोप है कि केजीएफ-2 के म्यूजिक ट्रैक का उपयोग भारत जोड़ो यात्रा के म्यजिक में किया गया था। यह ट्रैक एमआरटी म्यूजिक कंपनी का है। कंपनी के पास 2 हजार से भी अधिक म्यूजिक विभिन्न भाषाओं में हैं। कंपनी का आरोप है कि कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके म्यूजिक का इस्तेमाल करने से उनसे इजाजत नहीं ली।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल पेज को ब्लॉक करने के आदेश को वापस ले लिया है। बता दें कि बीते मंगलवार को कोर्ट ने अपने आदेश में कांग्रेस और भारत जोड़ो के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया था। जिसके बाद कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मीडिया से यह पता चला है कि बेंगलुरु कोर्ट ने कांग्रेस और ‘BJY’ के सोशल मीडिया हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। हमें इस कार्यवाही के बारे में सूचित नहीं किया गया, ना हम कोर्ट में उपस्थित थे, ना ही आदेश की कॉपी मिली है। हम कानूनी सलाह ले रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा जिंदाबाद। आइए, आगे आपको पूरा माजरा विस्तार से बताते हैं जिसे संज्ञान में लेने के बाद कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया।

दरअसल, कांग्रेस पर आरोप है कि केजीएफ-2 के म्यूजिक ट्रैक का उपयोग भारत जोड़ो यात्रा के म्यजिक में किया गया था। यह ट्रैक एमआरटी म्यूजिक कंपनी का है। कंपनी के पास 2 हजार से भी अधिक म्यूजिक विभिन्न भाषाओं में हैं। कंपनी का आरोप है कि कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके म्यूजिक का इस्तेमाल करने से उनसे इजाजत नहीं ली। जिसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन का मामला दर्ज करवाया था। जिसे संज्ञान में लेने के बाद कोर्ट ने कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया है, लेकिन आज फैसले को पलट दिया गया। जिसे कांग्रेस के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। उधर, अभी तक कोर्ट की तरफ से कांग्रेस को मिली इस राहत पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कांग्रेस-भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर अकाउंट्स किए जाएं ब्लॉक, KGF म्यूजिक केस में कोर्ट का आदेश

आपको बता दें कि राहुल गांधी वर्तमान में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। जिसमें विभिन्न राज्यों की कांग्रेस इकाई राहुल गांधी के यात्रा में शामिल हो रहे हैं। बहरहाल, अब आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए कितना फायदेमंद साबित हो पाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।