देश
Video: केजरीवाल के मंत्री ने श्रीराम और कृष्ण की पूजा ना करने की ली शपथ, भड़के यूजर्स, कहा- केस दर्ज करवा के अंदर डलवाओं
Delhi: वीडियो में सुना जा सकता है कि राजेंद्र पाल शपथ ले रहे है कि ब्रह्मा, विष्णु ,महेश को कभी ईश्वर नहीं मानूंगा और ना ही कभी उनकी पूजा करूंगा। मैं राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानूंगा और नहीं कभी उनकी पूजा करूंगा। बताया जा रहा है कि ये वीडियो ‘मिशन जय भीम’ कार्यक्रम का है। इसमें वो शामिल हुए थे। जहां करोलबाग स्थित अंबेडकर भवन में करीब 10 हजार से अधिक लोगों ने बौद्ध दीक्षा ली
नई दिल्ली। दिल्ली के केजरीवाल सरकार के मंत्री अक्सर किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया लोगों के निशाने पर आ जाते है। इसी बीच केजरीवाल सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र गौतम हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते नजर आ रहे है। दरअसल विजयादशमी के मौके पर एक कार्यक्रम में पहुंचे राजेंद्र पाल गौतम ने भगवान की पूजा और हिंदू-देवी देवताओं को ना मानने की कसम खाते हुए दिखाई दे रहे है। आप नेता राजेंद्र गौतम का वीडियो भाजपा के नेताओं ने अपने ट्विटर हैंडल से भी साझा किया है। भाजपा ने हिंदू-देवी देवताओं का अपमान करने पर राजेंद्र गौतम की जमकर क्लास लगाई है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया है। इसके साथ सोशल मीडिया पर भी केजरीवाल के मंत्री पर लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है।
वीडियो में सुना जा सकता है कि राजेंद्र पाल शपथ ले रहे है कि ब्रह्मा, विष्णु ,महेश को कभी ईश्वर नहीं मानूंगा और ना ही कभी उनकी पूजा करूंगा। मैं राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानूंगा और नहीं कभी उनकी पूजा करूंगा। बताया जा रहा है कि ये वीडियो ‘मिशन जय भीम’ कार्यक्रम का है। इसमें वो शामिल हुए थे। जहां करोलबाग स्थित अंबेडकर भवन में करीब 10 हजार से अधिक लोगों ने बौद्ध दीक्षा ली। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वीडियो शेयर करते हुए केजरीवाल सरकार को निशाने पर लिया और भगवान का अपमान करने का आरोप लगाया।
एक बार फिर AAP का हिंदू विरोधी चेहरा बेनकाब..@ArvindKejriwal के मंत्री लोगों से शपथ दिलवा रहे हैं कि मैं किसी ब्रह्मा, विष्णु, महेश को नहीं मानूंगा!
तो फिर चुनाव के दौरान मंदिरों में क्या दर्शाने के लिए जाते हो?
क्या हिंदू धर्म इतना चुभता है AAP की आंखों में? इतनी नफरत क्यों? pic.twitter.com/beQeYR4LUA
— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) October 7, 2022
भाजपा दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता हरीश खुराना ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”यह है आप का का दोगलापन। जिस राज्य में चुनाव होते है वहां अरविंद केजरीवाल और उनके गुर्गे,जय श्री राम और जय श्री कृष्ण कहते थकते नहीं। लेकिन जहाँ सत्ता में होते है वहाँ उनके मंत्री (ख़ुद सुनिए) कैसे हमारे इष्ट देवताओं का अपमान करते है। ग़ज़ब है केजरीवाल।”
यह है @AamAadmiParty का दोगलापन ।
जिस राज्य में चुनाव होते है वहाँ @ArvindKejriwal और उनके गुर्गे,जय श्री राम और जय श्री कृष्ण कहते थकते नहीं।लेकिन जहाँ सत्ता में होते है वहाँ उनके मंत्री (ख़ुद सुनिए) कैसे हमारे इष्ट देवताओं का अपमान करते है।
ग़ज़ब है केजरीवाल।@BJP4Delhi pic.twitter.com/kfUCW9782S
— Harish Khurana (@HarishKhuranna) October 7, 2022
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”इतना हिंदू विरोधी क्यों है AAP ? हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ शपथ ले भी रहे है और दिला भी रहे है ये aap के मंत्री।”
इतना हिंदू विरोधी क्यों है AAP ? हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ शपथ ले भी रहे है और दिला भी रहे है ये aap के मंत्री #HinduVirodhikejriwal pic.twitter.com/uGeph1m9q6
— Manoj Tiwari 🇮🇳 (@ManojTiwariMP) October 7, 2022
This is the true anti Hindu face of AAP – this is not a sanyog or a one off incident of abusing Hindus or inciting riots- we have seen how Kejriwal opposed Ram Mandir , how Sisodia did the same, how they backed Delhi riots mastermind Tahir Hussain!
Will they sack Rajendra Pal? pic.twitter.com/c6J0VCMCG8
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) October 7, 2022
सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा-
उधर सोशल मीडिया पर केजरीवाल सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोगों ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगते हुए राजेंद्र पाल गौतम पर केस दर्ज करने और जेल में डालने की मांग की है।