newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू  का गुर्गा मलख सिंह गिरफ्तार, दिल्ली-एनसीआर में लिख रहा था खालिस्तानी समर्थक नारे

Delhi: हाल ही में एनआईए ने पन्नू  पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। पन्नू ने एयर इंडिया विमान को उड़ाने की धमकी दी थी। सुरक्षा के लिहाज से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मामला दर्ज कर लिया है।

नई दिल्ली। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर दिल्ली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने गुरपतवंत सिंह पन्नू गैंग के  गुर्गे मलख सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जो दिल्ली समेत दिल्ली से सटे इलाकों में सक्रिय था। गुरपतवंत सिंह पन्नू के कहने पर ही मलख सिंह दिल्ली-एनसीआर में अपने पैर फैला रहा था और खालिस्तानी समर्थक नारे लगा रहा था। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है और गुरपतवंत सिंह पन्नू तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पूछताछ में गुर्गे ने खुद कबूला है कि वो लगातार पन्नू के संपर्क में था।


दिल्ली में काफी समय से था सक्रिय

बता दें कि मलख ने ही  27 सितंबर को नॉर्थ दिल्ली के फ्लाईओवर पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे थे। उसने ब्रिज पर एंटी इंडिया स्लोगन लिखे थे, जिनको लेकर खूब विवाद हुआ था। मामले में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की थी और सीसीटीवी फुटेज में 2 से 3 संदिग्ध लोगों की पहचान की थी। मलख उन्हीं में से एक था। सीसीटीवी में एक गाड़ी भी दिखी, जिसका नेम प्लेट नंबर साफ नहीं दिखा था। पुलिस उस गाड़ी को भी नहीं पकड़ पाई है। अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुर्गे को हरियाणा से पकड़ा है। पुलिस काफी समय से मलख को पकड़ने की कोशिश कर रही थी, क्योंकि वो सिर्फ दिल्ली ही नहीं बाकी इलाकों में भी अपना जाल बिछा रहा था।


कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू

गुरपतवंत सिंह पन्नू के खालिस्तानी आतंकी है, जिसका जन्म पंजाब में हुआ था। 14 फरवरी 1967 गुरपतवंत सिंह का जन्म हुआ था। गुरपतवंत सिंह के पिता भी पंजाब में ही रहते थे लेकिन काफी समय पहले पिता और माता दोनों की मौत हो चुकी है। गुरपतवंत सिंह का एक भाई भी है,जो गुरपतवंत की तरह ही बाहर रहता है। गुरपतवंत सिंह भारत विरोधी गतिविधियां करता है और सरेआम भारत पर हमले की धमकी देता है। इतना ही नहीं वो कनाडा और अमेरिका में बसे भारतीय को भी परेशान करता है और उन पर हमले कराता है। हैरानी की बात ये है कि वो ये सब खुलेआम करता है और उसका खुद की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। पुलिस और सरकार दोनों ही इसे पकड़ने की कोशिश कर रही है लेकिन ये हमेशा अपने ठिकाने बदल लेता है. कभी अमेरिका तो कभी कनाडा इसकी लोकेशन होती है।


कई धाराओं में किया मामला दर्ज

हाल ही में एनआईए ने पन्नू  पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। पन्नू ने एयर इंडिया विमान को उड़ाने की धमकी दी थी। सुरक्षा के लिहाज से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मामला दर्ज कर लिया है। एनआई ने 120बी, 153ए और 506 और गैरकानूनी गतिविधियां के तहत मामला दर्ज किया है।