newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल, PM मोदी को बताया ‘जहरीला सांप’

Mallikarjun Kharge: वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने पलटवार किया है। उन्होंने खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा खड़गे कांग्रेस के अध्यक्ष है और सीनियर लीडर है उनका ये बयान केवल राज्य और देश में नहीं चलेगा, बल्कि विदेश में चलेगा। वो देश से क्या कहना चाहते है।

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बोल बोले हैं। कलबुर्गी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने पीएम मोदी को जहरीला सांप बताया है। उन्होंने कहा कि अगर आप ये जहर चखेंगे तो मर जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के इस बयान के बाद एक अलग तरह का विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान पर भाजपा का गुस्सा फूटा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग इस पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं और कांग्रेस की खिंचाई कर रहे है। बताते चले है कि ये पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस के सीनियर लीडर की तरफ से पीएम मोदी पर विवादित कमेंट किया हो।

ज्ञात हो कि इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी की तुलना रावण कर डाली थी। जिसके बाद  कांग्रेस पार्टी भाजपा के निशाने पर आ गई थी। बता दें कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 10 मई को वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित होंगे।

भाजपा का खड़गे पर हमला-

वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने पलटवार किया है। उन्होंने खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा खड़गे कांग्रेस के अध्यक्ष है और सीनियर लीडर है उनका ये बयान केवल राज्य और देश में नहीं चलेगा, बल्कि विदेश में चलेगा। वो देश से क्या कहना चाहते है। नरेंद्र मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री है। पीएम को ऐसी भाषा में बोलना कांग्रेस कितना गिरा है ये दर्शाता है। उन्होंने खड़गे से माफी की मांग की। शोभा करंदलाजे ने कहा कि वो पहले से कहते आए है कभी मोदी जी चूहा है, मोदी रावण है, मौत का सौदागर है। कांग्रेस पार्टी बहुत पहले से ऐसे बयान देती आ रही है। इसीलिए कांग्रेस इतने नीचे चले गई है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि, बार-बार चुनावों में हार और कांग्रेस की बौखलाहट ये कहीं न कहीं कांग्रेस की मजबूरी बन जाती है मोदी जी को अपमानित करने की, अपशब्द कहने की, गालियां निकालने की। सोनिया गांधी से लेकर उनके अबतक के अध्यक्ष कभी मौत का सौदागार कहते है, कभी बिच्छू कहते है, कोई सांप कहता है। कोई कहता है कि मोदी तेरी क्रब खुदेगी। ऐसी भाषा का प्रयोग कांग्रेस के नेताओं के द्वारा देश के प्रधानमंत्री के प्रति जिनको देश की जनता ने बार-बार पूर्ण बहुमत से पीएम बनाया। कांग्रेस को ये हजम नहीं हो पा रहा है। पिछडे़ समाज का अपमान कांग्रेस की आदत बन गई है। मोदी जी को गाली निकलना कांग्रेस की आदत बन गई है।

आगे अनुराग ठाकुर ने भड़कते हुए कहा कि कांंग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी पड़ेगी। न ही तो कर्नाटक की जनता इनकी जमानत जब्त करके इनको मुंहतोड़ जवाब देगी।