newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मध्यप्रदेश में ‘किल कोरोना’ अभियान बुधवार से शुरू, डोर-टू-डोर होगा सर्वे

मध्यप्रदेश में ‘किल कोरोना’ अभियान बुधवार से शुरू होने जा रहा है। इस अभियान के तहत डोर-टू-डोर सर्वे होगा और आम लोगों को जागृत किया जाएगा। यह अभियान 15 दिन चलेगा।

भोपाल। मध्यप्रदेश में ‘किल कोरोना’ अभियान बुधवार से शुरू होने जा रहा है। इस अभियान के तहत डोर-टू-डोर सर्वे होगा और आम लोगों को जागृत किया जाएगा। यह अभियान 15 दिन चलेगा।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, कोरोना संक्रमण के खिलाफ राज्य में एक जुलाई से किल कोरोना अभियान शुरू हो रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में वायरस नियंत्रण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में सरकार और समाज साथ-साथ कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आमजनों से अपील की है कि वे ‘किल कोरोना अभियान’ में घर-घर पहुंच रहे सर्वे दल को आवश्यक जानकारी देकर सहयोग करें। सर्दी-खांसी जुकाम के साथ डेंगू, मलेरिया, डायरिया आदि के लक्षण पाए जाने पर भी जरूरी परामर्श और उपचार नागरिकों को मिलेगा।

बताया गया है कि ‘किल कोरोना’ अभियान में डोर-टू-डोर सर्वे के लिए पूरे प्रदेश में 11 हजार 458 सर्वे टीमें लगाई जाएंगी। प्रत्येक टीम नन-कांटैक्ट थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर और जरूरी प्रोटेक्टिव गियर से लैस रहेगी।