Connect with us

देश

Asaram Bapu Convicted: जानिए, क्या है वो पूरा मामला, जिसमें आसाराम बापू को कोर्ट ने दुष्कर्म का दोषी करार दिया

Asaram Bapu Convicted: आरोप लगाने वाली दोनों बहनें शादीशुदा हैं। दोनों बहनों ने आरोप लगाया था कि आसाराम ने लंबे समय तक दोनों के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद आसाराम के खिलाफ दोनों बहनों ने सूरत में जहांगीरपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।

Published

नई दिल्ली। जिसको लोगों ने दैवीय माना…पूजनीय माना…भगवान का प्रतिरूप बताया…ईश्वर का दूत कहा…उसी पर जब दो महिला अनुयायियों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया तो देशभर में भूचाल आ गया…किसी के पैरों तले जमीन खिसकी तो किसी के होश फाख्ता हुए तो किसी के लिए यह यकीन करना ही मुश्किल था कि आखिर हमारे पूजनीय बापू पर कोई इतने गंभीर आरोप कैसे लगा सकता है?

जी हां… उम्मीद है…आप इन भूमिकाओं को पढ़ने के बाद समझ ही गए होंगे कि हम किसके बारे में बात करने जा रहे हैं। दरअसल, हम बात करने जा रहे हैं आसाराम बापू की। वही आसाराम बापू, जिसके ऊपर दो मर्तबा दुष्कर्म के आरोप लगे। एक मामले में तो उनके ही दो महिला अनुयायियों ने उनपर दुष्कर्म के आरोप लगाए, जिसमें उनके बेटे साईंराम बापू का भी नाम आया। इस मामले में बाद में पुलिस ने आसाराम बापू की पत्नी और बेटी के खिलाफ भी केस दर्ज किया और इसके बाद आसाराम बापू पर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने भी दुष्कर्म का आरोप लगाया। आपको बता दें कि साल 2018 में आसाराम बापू को नाबालिग लड़की संग दुष्कर्म मामले में दोषी करार देने के बाद उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। इस मामले में आसाराम अभी जोधपुर की जेल में सजा काट रहे हैं।

वहीं, अब खबर आई है कि आसाराम बापू को दो महिला अनुयायियों संग रेप मामले में गांधीनगर की अदालत ने दोषी करार दिया है। अब इस मामले में कल यानी की 31 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। अब आसाराम को क्या सजा सुनाई जाती है? इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, क्योंकि नाबालिग संग दुष्कर्म मामले में आसाराम पहले से ही दोषी करार दिया जा चुका है । आइए , जरा आपको पूरा माजरा तफसील से बताते हैं।

आपको बता दें कि दो महिला अनयायियों ने आसाराम और उनके बेटे साईंराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, महिला अनुयायियों ने आसाराम की पत्नी और बेटी पर पर भी आसाराम को लड़कियां सप्लाई करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद आसाराम की पत्नी और बेटी पर भी केस दर्ज किया गया था। उधर, आसाराम के बेटे आरोपी साईंराम के विदेश भाग जाने की आशंका के मद्देनजर लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। बाद में साईंराम के खिलाफ सूरत में दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

आरोप लगाने वाली दोनों बहनें शादीशुदा हैं। दोनों बहनों ने आरोप लगाया था कि आसाराम ने लंबे समय तक उनके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद आसाराम के खिलाफ दोनों बहनों ने सूरत के जहांगीरपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाया। यही नहीं, दोनों बहनों ने बाद में आसाराम पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया था। बाद में आसाराम के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला अहमदाबाद ट्रांसफर कर दिया गया था। आपको बता दें कि यह पूर मामला 2002-2004 के बीच का है, जिसमें आज कोर्ट ने आसाराम बापू को दोषी करार दिया है और कल सजा का ऐलान होगा। वहीं, आसाराम बापू को क्या सजा सुनाई जा सकती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement