newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Who Is Cassmae: जानिए कौन हैं 21 साल की कैसमी, जिसकी PM मोदी ने अपने प्रोग्राम ‘मन की बात’ में की चर्चा

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने कहा, आपको बताऊ ये सुरीली आवाज जर्मनी की एक बेटी की है। शायद आप बहुत हैरान होंगे। 21 साल की कैसमी इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब छाई हुई है। जर्मनी की रहने वाली कैसमी कभी भारत नहीं आई है। लेकिन वो भारतीय संगीत की दिवानी है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश की जनता से संवाद किया। बता दें कि पीएम मोदी के मन की बात प्रोग्राम का ये 105वां एपिसोड रहा। इस दौरान उन्होंने देशवासियों से चंद्रयान-3 और जी20 समिट के सफल आयोजन पर चर्चा की। इसके अलावा पीएम मोदी ने अपने प्रोग्राम में जर्मनी की कैसमी के बारे में भी बताया। जिसके बाद अब 21 साल की कैसमी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। एक्स पर कैसमी तेजी से ट्रैंड भी कर रही है।

पीएम मोदी ने खुद बताई कैसमी की कहानी

पीएम मोदी ने बताया कि भारतीय संस्कृति और भारतीय संगीत अब ग्लोबल हो चुकी है। दुनियाभर के लोगों का इनसे लगाव दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा, आपको बताऊ ये सुरीली आवाज जर्मनी की एक बेटी की है। शायद आप बहुत हैरान होंगे। 21 साल की कैसमी इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब छाई हुई है। जर्मनी की रहने वाली कैसमी कभी भारत नहीं आई है। लेकिन वो भारतीय संगीत की दिवानी है। जिसने कभी भारत को देखा तक नहीं है। कैसमी की भारतीय संगीत में रुचि बहुत ही इंस्पायरिंग है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RJ Ravikiran (@rjravikiran)

जन्म से अंधी है कैसमी

पीएम मोदी ने बताया कि जर्मनी की बेटी जन्म से ही अंधी है। लेकिन ये मुश्किल चुनौती उन्हें आसाधरण उपलब्धियों से रोक नहीं पाई। अफ्रीकन ड्रम की शुरुआत कैसमी ने महज 3 साल की उम्र में ही कर ली थी। भारतीय संगीत से उनका परिचय 5-6 साल पहले ही हुआ। भारत के संगीत ने उन्हें इतना मोह लिया। वो इसमें पूरी तरह से रम गई। उन्होंने तबला बजाना भी सीखा है।

कई भाषाओं में गाना गाने में महारथ हासिल

पीएम मोदी ने कहा, सबसे इंस्पायरिंग बात तो ये है कि कई सारी भारतीय भाषाओं में गाना गाने में महारथ हासिल कर चुकी है। संस्कृति, हिंदी, मलयालम, तमिल, कन्नड़ या फिर आसामी, बंगाली, मराठी, उर्दू, उन्होंने इन सब में अपने सुर साधे है। कल्पना कर सकते है किसकी को दूसरी अनजान भाषा की 2-3 लाइन बोलनी पड़ जाए। तो कितनी मुश्किल आती है लेकिन कैसमी के लिए जैसे बायां हाथ का खेल है।