newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Who is Sanjay Singh: जानिए कौन हैं संजय सिंह, जो बने कुश्ती संघ के अध्यक्ष, बृजभूषण का लेंगे स्थान

Who is Sanjay Singh: वहीं, अब कई महीने बीत जाने के बाद अब यह तलाश खत्म हुई है। बता दें कि इस पद के लिए लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुए हैं, जिसमें कई प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया है, लेकिन सफलता संजय सिंह को ही मिली। अब कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संजय सिंह के कांधों पर होगी। संजय सिंह भी बृजभूषण सिंह के करीबी भी बताए जाते हैं। आइए, आगे इनके बारे में तफसील से जानते हैं।

नई दिल्ली। यौन शोषण के आरोपों में घिरने के बाद बृजभूषण शरण सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था, जिसके बाद इस पद के लिए एक काबिल चहेरे की तलाश शुरू हो गई थी। वहीं, अब कई महीने बीत जाने के बाद अब यह तलाश खत्म हुई है। बता दें कि इस पद के लिए लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुए हैं, जिसमें कई प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया है, लेकिन सफलता संजय सिंह को ही मिली। अब कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संजय सिंह के कांधों पर होगी। संजय सिंह बृजभूषण सिंह के करीबी भी बताए जाते हैं। आइए, आगे इनके बारे में तफसील से जानते हैं।

पद ग्रहण करने के बाद क्या बोले संजय सिंह ?

आपको बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह का स्थान ग्रहण करने के बाद संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि , ‘”…राष्ट्रीय शिविर (कुश्ती के लिए) आयोजित किए जाएंगे। जो पहलवान राजनीति करना चाहते हैं वे राजनीति कर सकते हैं, जो कुश्ती करना चाहते हैं वे कुश्ती करेंगे…।

बृजभूषण शरण सिंह ने कही ये बात

ध्यान दें, चुनाव संपन्न होने से पूर्व ही बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर खुशी में पटाखे फोड़े जा रहे थे। हालांकि, संजय सिंह की जीत तय माना जा रही थी, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोगों को संशय़ था, मगर अब चुनाव नतीजे सामने आए हैं, तो लोगों की सभी आशंकाएं ध्वस्त हो चुकी हैं। वहीं, मीडिया से बातचीत के बृजभूषण सिंह ने दो टूक कह दिया था कि संजय की जीत पक्की है। उन्हें संघ का प्रतिनिधि माना जा रहा है। 9 माह बाद यह चुनाव हो रहे हैं , जिसमें संजय की जीत पक्की है। ध्यान दें, बृजभूषण सिंह ने चुनाव होने से पूर्व उक्त बयान दिया था।

brijbhushan

क्यों हुई चुनाव में देरी ?

आपको बता दें कि चुनाव की प्रक्रिया जुलाई में ही शुरू हो गई थी, लेकिन कुछ विधिक दुश्वारियों की वजह से चुनाव में विलंब हुआ, चूंकि मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच चुका था, लेकिन बाद में कोर्ट ने चुनाव पर लगी रोक को हटा दिया था, जिसके बाद चुनाव कराए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

कौन हैं संजय सिंह?

संजय सिंह को बबलू के नाम से भी जाना जाता है। वो उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वहीं, 2019 में उन्हें भारतीय कुश्ती महासंघ में सचिव के पद के लिए चुना गया था। संजय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के रहने वाले हैं। संजय के पिता और दादा भी पहलवानी ही करते हैं। 2008 में संजय वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने थे। इसके बाद जब 2009 में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का गठन हुआ था, तो उन्हें उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं, जब कभी-भी बात महिला पहलवानों को कुश्ती में लाने की होती है, तो संजय सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। ध्यान दें, संजय सिंह बृजभूषण सिंह के करीबी बताए जाते हैं। पिछले तीन दशकों में दोनों के बीच पारिवारिक रिश्ते रहे हैं। संजय को बृजभूषण का शिष्य भी बताया जाता है।