newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Manipur Kuki Women Video: फेक न्यूज से बचिए, फर्जी खबर फैलने के बाद मणिपुर में कुकी महिलाओं को निर्वस्त्र कर रेप की हुई घटना!

हुआ यूं कि मणिपुर में कुकी बनाम मैतेई समुदाय के बीच हिंसा शुरू होते ही सोशल मीडिया पर एक फोटो चलने लगी। इसमें एक महिला की प्लास्टिक बैग में लाश की फोटो थी। फोटो के साथ ये फर्जी खबर फैलाई गई कि चूड़ाचांदपुर जिले में मैतेई महिला का रेप कर कुकी समुदाय के लोगों ने हत्या की है। जबकि, घटना दिल्ली की थी।

नई दिल्ली। फेक न्यूज कितना खतरनाक होता है और सोशल मीडिया के दौर में तेजी से फैलने वाले फेक न्यूज का कितना भयानक असर पड़ सकता है, ये मणिपुर से बुधवार को आए दो कुकी महिलाओं के निर्वस्त्र वीडियो से पता चल जाता है। इस वीडियो में एक भीड़ 40 साल की महिला और नाबालिग को निर्वस्त्र कर खेतों में ले जाती दिख रही है। पीड़ित कुकी महिला का आरोप है कि खेतों में ले जाकर उसे और नाबालिग से गैंगरेप किया गया। ये घटना इसी साल 4 मई की है। कुकी महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराते हुए खेतों में गैंगरेप की घटना की वजह एक फेक न्यूज रही। ये फेक न्यूज शर्मनाक घटना के एक दिन पहले यानी 3 मई को मणिपुर में हिंसा शुरू होने के बाद फैली थी।

Balesh Dhankhar Australia

हुआ यूं कि मणिपुर में कुकी बनाम मैतेई समुदाय के बीच हिंसा शुरू होते ही सोशल मीडिया पर एक फोटो चलने लगी। इसमें एक महिला की प्लास्टिक बैग में लाश की फोटो थी। फोटो के साथ ये फर्जी खबर फैलाई गई कि चूड़ाचांदपुर जिले में मैतेई महिला का रेप कर कुकी समुदाय के लोगों ने हत्या की है। जबकि, ये फोटो दिल्ली की आयुषी चौधरी की थी। जिसे उसके माता-पिता ने नवंबर 2022 में मार डाला था। जाहिर तौर पर आयुषी के मामले का मणिपुर से कुछ भी लेना-देना नहीं था, लेकिन फेक न्यूज की वजह से माहौल गरमा गया। निर्वस्त्र कर घुमाई गई और फिर गैंगरेप का शिकार बनी महिला के मुताबिक कांगपोकपी जिले में उसके और नाबालिक के साथ भीड़ ने ऐसा किया। पीड़ित ने ‘द प्रिंट’ को बताया कि हमलावर में से कुछ 15 साल से भी कम उम्र के थे। वे नशे में भी थे। निर्वस्त्र कर परेड कराने और फिर रेप करने वाले चीख रहे थे कि हम वो करेंगे, जो तुम लोगों ने हमारी महिलाओं के साथ किया है।

manipur police statement

मणिपुर पुलिस ने अब इस मामले में बयान जारी किया है। मणिपुर पुलिस के मुताबिक रेप और हत्या का केस भी दर्ज हुआ है। द प्रिंट के मुताबिक पीड़ित महिला एक शरणार्थी कैंप में है। जबकि, नाबालिग को पुलिस ने किसी सुरक्षित स्थान पर रखा है। मणिपुर में हिंसा का दौर फिलहाल कम हुआ है, लेकिन ताजा वीडियो आने के बाद कई जगह तनाव है। राज्य में जारी हिंसा में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। जबकि, 300 लोग घायल हुए हैं और 40000 से ज्यादा लोगों को घर-बार छोड़कर दूसरी जगह पनाह लेनी पड़ी है।