
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का सोमवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। उनका ऑपरेशन भी सफल रहा। इसकी जानकारी लालू यादव के परिजनों ने दी। बता दें कि उनकी 40 वर्षीय बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की थी। पापा लालू यादव को किडनी डोनेट पर रोहिणी आचार्य की सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा भी हो रही है। इससे पहले बिहार में कार्यकर्ताओं ने पूजा, हवन कर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की अच्छी हेल्थ के लिए दुआ-प्रार्थनाएं की। इसी बीच ऑपरेशन के बाद लालू यादव की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बेटी मीसा भारती ने अपने ट्विटर हैंडल से पापा लालू का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वो खुद अपने हेल्थ को लेकर अपडेट दे रहे है।
जिसमें आरजेडी सुप्रीमो से बात करते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में लालू यादव कह रहे है कि आप सब ने दुआ की। हम अच्छा फील कर रहे हैं। मीसा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”आप सब की दुआओं ने ही पापा का मनोबल बढ़ाया, उन्हें बेहतर महसूस करवाया! आज पापा ने आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद कहा है!”
आप सब की दुआओं ने ही पापा का मनोबल बढ़ाया, उन्हें बेहतर महसूस करवाया!
आज पापा ने आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद कहा है! ?# LaluPrasadYadav @laluprasadrjd pic.twitter.com/PL1ZY9UVaP— Dr. Misa Bharti (@MisaBharti) December 6, 2022
इससे पहले मीसा भारती ने पिता लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट सफल ऑपरेशन की जानकारी दी थी। मीसा भारती ने लिखा था, ”गरीबों के मसीहा, लालू प्रसाद यादव ने एक और जंग जीत ली! सफल ऑपरेशन के पश्चात आदरणीय लालू जी और बहन रोहिणी आचार्य जी, दोनों सुरक्षित हैं।”
गरीबों के मसीहा, @laluprasadrjd जी ने एक और जंग जीत ली!
सफल ऑपरेशन के पश्चात आदरणीय लालू जी और बहन रोहिणी आचार्य जी, दोनों सुरक्षित हैं!#LaluPrasadYadav pic.twitter.com/KyEALR1e5V
— RJD Overseas (@OverseasRJD) December 5, 2022
इससे पहले बेटी रोहिणी आचार्य ने पिता लालू के ऑपरेशन थिएटर में ले जाने से पहले ट्वीट करते हुए लिखा, रेडी टू रॉक एंड रॉल, विश मी आ गुड लक।
Ready to rock and roll ✌️
Wish me a good luck ? pic.twitter.com/R5AOmFMW0E— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) December 5, 2022
इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव की सफल ऑपरेशन होने पर मीडिया से कहा, तेजस्वी से कल फोन पर बात हुई। लालू यादव की सेहत एकदम अच्छी है। ये खुशी की बात है कि उनका ऑपरेशन ठीक से हो गया है।