Connect with us

देश

Bansuri Swaraj: दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कही ऐसी बात सुनकर तिलमिला उठेगी कांग्रेस

Bansuri Swaraj: अब इस पद पर विराजमान होने के बाद बांसुरी स्वराज का बयान सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान बांसुरी स्वराज ने भाजपा में शामिल होने को लेकर खुशी जाहिर की। इसके आलावा उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को लेकर भी उन पर निशाना साधा।

Published

Bansuri Swaraj

नई दिल्ली। दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं दिवंगत सुषमा स्वराज के बाद अब उनकी बेटी बांसुरी स्वराज की राजनीति में एंट्री हो चुकी है। बीते दिनों ही दिल्ली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने लेटर जारी कर जानकारी दी थी कि बांसुरी स्वराज को दिल्ली प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया है। अब इस पद पर विराजमान होने के बाद बांसुरी स्वराज का बयान सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान बांसुरी स्वराज ने भाजपा में शामिल होने को लेकर खुशी जाहिर की। इसके आलावा उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को लेकर भी उन पर निशाना साधा।

Bansuri Swaraj

बांसुरी स्वराज का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर खुशी जाहिर कर रही हैं। बांसुरी स्वराज कह रही हैं कि उन्हें काफी खुशी महसूस हो रही है कि भाजपा ने उन्हें पार्टी में इतना अहम स्थान दिया। उन्हें प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया। वो पेशे से एक लॉयर हैं ऐसे में वो इसी पर रहते हुए पार्टी के लिए काम करेंगी। आगे अपनी दिवंगत मां को याद करते हुए बांसुरी स्वराज कहती हैं कि वो एक महान नेता थीं। कोई मूर्ख ही उनके साथ अपनी तुलना करेगा। मेरा सौभाग्य है कि मैं सुषमा स्वराज की बेटी हूं।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने कहा कि राहुल गांधी का दिया गया बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। स्मृति ईरानी ने उन्हें जो करारी हार का स्वाद चखाया है इसी से वो बौखलाए हुए हैं। इसी बौखलाहट में वो इस तरह के बयान दे रहे हैं।


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिवंगत सुषमा स्वराज भारत की विदेश मंत्री रहीं हैं। वो दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री भी रही हैं। सुषमा स्वराज का नाम केंद्र की मोदी सरकार में खास स्थान रखता है। भले ही वो अब न रहीं हो लेकिन उनके नाम और उनके काम को आज भी याद किया जाता है। वहीं, अब जब उनकी बेटी बांसुरी स्वराज भाजपा में शामिल हुई हैं तो माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 या फिर दिल्ली विधान चुनाव में उन्हें पार्टी उतार सकती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement