newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MP Nikay Chunav 2022: मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव से पहले ही BJP ने मारी बाजी, इतने वार्डों पर बिना चुनाव ही जीते

MP Nikay Chunav 2022: बता दें चले कि सीहोर जिले की शाहगंज नगर पंचायत के 15 वॉर्डो में से पूरे 15 वॉर्ड पर भाजपा ने जीत हासिल की है। इसके अलावा सागर जिले की नगर परिषद बरोदियाकलां के 15 वॉर्डो में से 15 वॉर्ड पर पार्टी जीती है।

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का सियासी रण को लेकर घमासान तेज हो गया है। निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने जा रहा है। लेकिन राज्य में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जो कि कांग्रेस पार्टी के लिए बड़े झटके से कम नहीं है। दरअसल, सूबे में 109 ऐसे नगरीय निकाय के वॉर्ड हैं जहां भाजपा के मैदान में बिना उतरे ही  कामयाबी हासिल हो गई है। राज्य के अलग-अलग नगरीय निकाय में भाजपा के उम्मीदवारों ने 109 स्थानों पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। राज्य में नगरीय निकाय चुनाव के लिए नाम वापस लेने की तारीख निकल चुकी है और चुनाव प्रचार जोर पकड़ गया है। राज्य में भाजपा के नगर निगम में एक वार्ड, नगरपालिका के 12 एवं नगर परिषद के 96 वार्डो में पार्षद निर्विरोध चुने गए हैं। भाजपा के उम्मीदवारों ने 109 स्थानों पर निर्विरोध जीत दर्ज की है।

bjp and congress

बता दें चले कि सीहोर जिले की शाहगंज नगर पंचायत के 15 वॉर्डो में से पूरे 15 वॉर्ड पर भाजपा ने जीत हासिल की है। इसके अलावा सागर जिले की नगर परिषद बरोदियाकलां के 15 वॉर्डो में से 15 वॉर्ड पर पार्टी जीती है। वहीं मालथौन के 15 वॉर्डो में से 12 वॉर्ड जीते बांदरी के 15 वॉर्डों में से 11 वॉर्ड, दतिया जिले की नगरपालिका दतिया के 6 वॉर्ड जीते।


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के 109 वार्डो में भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध पार्षद चुने गये हैं। यह भाजपा के सुशासन तथा विकास की नीतियों की बड़ी जीत है।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने निर्विरोध निर्वाचित सभी पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि यह समन्वय, सामंजस्य और सहयोग का यह अप्रतिम उदाहरण है। इससे पता चलता है कि भाजपा की नीतियों के प्रति जनता का निरंतर विश्वास बढ़ा है और हम सब मिलकर स्थानीय चुनाव में विकास के संकल्प को पूरा करेंगे।