newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra: ऐसा होगा महाराष्ट्र कैबिनेट का स्ट्रक्चर, बीजेपी से इतने तो शिंदे गुट से इतने नेताओं को मिलेगी मंत्रिमंडल में जगह

Maharashtra: महाराष्ट्र में कैबिनेट में 42 मंत्री बनाए जा सकते हैं। जिसमें मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री सरीखे पद शामिल हैं। अभी महाराष्ट्र में 40 मंत्री पद रिक्त हैं। महाराष्ट्र की राजनीति के संदर्भ में विशेष जानकारी रखने वाले विश्लेषकों की मानें तो बीजेपी के खाते से ज्यादा मंत्री महाराष्ट्र कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी बगावत के कलमकार एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद अब बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना चुके हैं। शिंदे अब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हो चुके हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होने के बाद अब वे शिवसेना पर अपना हक जमाने में मशगूल हो चुके हैं। इसी संदर्भ में बीते दिनों उन्होंने शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया था, जिमसें उन्होंने अपने करीबी नेताओं को जगह दी थी। जिसे लेकर भी काफी विवाद हुआ था। शिंदे द्वारा कार्यकारिणी का गठन किए जाने के बाद से ही यह माना जाने लगा था कि वे अब आधिकारिक रूप से शिवसेना के सर्वेसर्वा बन चुके हैं। अब इसी बीच महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर एक बड़ी खबर सामने आया है। बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे आगामी दिनों में महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। आइए, अब आपको जरा इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

uddhav eknath shinde aditya thakrey

शिंदे कैबिनेट का विस्तार

आपको बता दें कि महाराष्ट्र कैबिनेट में 42 मंत्री बनाए जा सकते हैं। जिसमें मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री सरीखे पद शामिल हैं। अभी महाराष्ट्र में 40 मंत्री पद रिक्त हैं। महाराष्ट्र की राजनीति के संदर्भ में विशेष जानकारी रखने वाले विश्लेषकों की मानें तो बीजेपी के खाते से ज्यादा मंत्री महाराष्ट्र कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी के 65 फीसद और शिंदे गुट के 35 फीसद नेताओं को मंत्री पद से नवाजा जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो बीजेपी के खाते 24 से 25 मंत्री आएंगे, जबकि शिंदे गुट के 15 से 16 मंत्री नई सरकार की मंत्री परिषद का हिस्सा हो सकते हैं।

eknath shinde

उधर, बताया जा रहा है कि निर्दलीय और अन्य दलों से भी नेताओं को भी महाराष्ट्र कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। ध्यान रहे कि इससे पहले भी यह खबर प्रकाश में आई थी कि शिंदे कैबिनेट का विस्तार हो सकाता है। हालांकि, मौजूदा कैबिनेट में भी बेशक कैबिनेट का दायरा संकुचित हो लेकिन बीजेपी के मंत्रियों की संख्या ज्यादा है। खैर, अब ऐसी स्थिति में महाराष्ट्र की राजनीति आगामी दिनों में क्या कुछ रुख अख्तियार करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश–दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम