newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Republic Day 2023: 74वें गणतंत्र दिवस पर आज कर्तव्य पथ पर दिखेगी मेक इन इंडिया के तहत बने हथियारों की ताकत, परेड में ये भी दिखाएंगे दम

आज हम 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस मौके पर देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भारत की आन, बान और शान का प्रदर्शन किया जाएगा। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अबदुल फतेह अल सिसी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर सलामी लेंगी।

नई दिल्ली। आज हम 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस मौके पर देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भारत की आन, बान और शान का प्रदर्शन किया जाएगा। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अबदुल फतेह अल सिसी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर सलामी लेंगी। परेड में 23 झांकियां भी होंगी। इनमें से 17 झांकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की रखी गई हैं। परेड में सेना के तीनों अंगों की टुकड़ियां और हथियार प्रदर्शित किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह की परेड से पहले पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 9.51 पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। राष्ट्रपति मुर्मू 10.30 बजे राष्ट्रीय सलामी लेंगी। जिसके बाद परेड की शुरुआत होगी।

brahmos

इस बार परेड में मेक इन इंडिया हथियारों के प्रदर्शन का फैसला किया गया है। सभी हथियार देश में बनाए गए हैं। सबसे पहले राष्ट्रपति को भारत में बनी 105 एमएम की तोप से सलामी दी जाएगी। पहले ये सलामी ब्रिटेन में बनी 21 पाउंडर तोप से दी जाती रही है। हथियारों में के-9 वज्र हॉवित्जर तोपों को प्रदर्शित किया जाएगा। ये तोप लार्सन एंड टूब्रो कंपनी ने बनाई है। इन तोपों को चीन से लगे एलएसी पर भी तैनात किया गया है। मेक इन इंडिया के तहत मेन बैटल टैंक अर्जुन भी कर्तव्य पथ पर दिखेगा। अर्जुन टैंक दो तरह के हैं। कम्प्यूटर के जरिए चलने वाले इन टैंकों से लंबी दूरी तक मार की जा सकती है। परेड में नाग एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल भी प्रदर्शित होगी। इसे भी देश में तैयार किया गया है। 20 किलोमीटर तक ये मार कर टैंकों को ध्वस्त कर सकती है।

akash missile

रूस के सहयोग से देश में तैयार ब्रह्मोस मिसाइल को भी कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल किया गया है। इस मिसाइल को जमीन, हवा और समुद्र से दागा जा सकता है। इसकी रेंज करीब 400 किलोमीटर है। इससे लंबी दूरी तक मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल भी तैयार की जा चुकी है। जिसका परीक्षण बीते दिनों किया गया था। ये मिसाइल अभेद्य है। यानी दुश्मन इसे किसी भी सूरत में मार गिरा नहीं सकता। आकाश एयर डिफेंस मिसाइल भी परेड में होगी। ये मिसाइल 35 किलोमीटर दूरी तक दुश्मन के किसी भी विमान या ड्रोन को मार गिराने में सक्षम है। क्विक रिएक्शन फाइटिंग गाड़ियां भी परेड में शामिल की गई हैं। बारूदी सुरंगों से ये जवानों की रक्षा करती है और उनको तेज गति से युद्ध के मोर्चे तक ले जाने में सक्षम है।

anti tank nag missile

इस बार परेड में मिस्र की सेना का भी मार्चिंग दस्ता होगा। इसके समेत सेना, नौसेना, वायुसेना, अद्धसैनिक बलों, एनसीसी वगैरा के 9 मार्चिंग दस्ते होंगे। परेड में पहली बार सेना में शामिल अग्निवीर भी होंगे। इसके अलावा बीएसएफ की महिला जवान ऊंटों पर सवार दिखेंगी। वायुसेना और नौसेना के कमांडो भी परेड में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। आखिर में फ्लाईपास्ट होगा। जिसमें राफेल, सुखोई-30, मिराज और जगुआर लड़ाकू विमानों के अलावा कई तरह के हेलीकॉप्टर भी हिस्सा लेंगे।