newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mamata Banerjee Video: अंतरिक्ष में जाने वाले राकेश शर्मा को राकेश रोशन बताने वाली ममता ने फिर की गड़बड़ी, अब इंदिरा को चांद पर भेजा!

Mamata Banerjee Video: बता दें कि इससे पहले भी ममता बनर्जी एक बड़ी चूक कर गई थी। टीएमसी प्रमुख ने अंतरिक्ष में गए भारत के पहले वैज्ञानिक का नाम राकेश रोशन बता दिया था जो कि अभिनेता ऋतिक रोशन के पिता है।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की जुबानी एक बार फिर से फिसल गई है। चंद्रयान-3 को लेकर चंद दिनों के भीतर दूसरी बार उनका बयान आलोचना का केंद्र बन गया है। उन्होंने देश के पहले अंतरिक्ष यात्रा राकेश शर्मा को राकेश रोशन कह दिया। इस बार सीएम ममता ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ही चांद पर पहुंचा दिया। बता दें कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग करके इतिहास रच दिया। जिसके बाद पूरा देश गर्व से भर गया। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर बॉलीवुड सितारे समेत आम जनता इसरो को बधाई देने लगा। हर कोई वैज्ञानिकों को सलाम कर रहा था। लेकिन चंद्रयान-3 की कामयाब लैंडिंग को लेकर कुछ नेता ज्यादा ही जोश में आ गए। बयान देने के चक्कर में ऐसा कुछ कह गए कि हर कोई अपना सिर पीट ले। इसी क्रम में बंगाल की सीएम ममता का नाम शामिल है। इस बार उन्होंने चांद पर इंदिरा गांधी को ही पहुंचा दिया।

एक रैली के दौरान सीएम ममता ने कहा, इससे पहले आपको भी मालूम है कि इंदिरा गांधी ने चांद पर इंसान को भेजा था। साल 1969 और 1970 में की बात है मैं बहुत छोटी थी। तब मुझे याद है मैं न्यूजपेपर पढ़ती थी। तब मैंने देखा एक स्टोरी निकली थी। इंदिरा गांधी जब चांद पर पहुंची थी राकेश शर्मा को पूछा था। ऊपर से हिंदुस्तान कैसा लग रहा है। उसने कहा था सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा। सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी का ये अद्भुत ज्ञान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


बता दें कि इससे पहले भी ममता बनर्जी एक बड़ी चूक कर गई थी। टीएमसी प्रमुख ने अंतरिक्ष में गए भारत के पहले वैज्ञानिक का नाम राकेश रोशन बता दिया था जो कि अभिनेता ऋतिक रोशन के पिता है। ममता बनर्जी से पहले चंद्रयान-3 पर राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।