Galwan Clash: गलवान घाटी में इस जांबाज कैप्टन ने चीनी सैनिकों के छुड़ाए थे छक्के, मणिपुर सरकार ने ऐसे किया सम्मान

Galwan Clash: हाल ही में चीन ने पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी (Galwan Valley) में चीनी और भारतीय सैनिकों की झड़प का एक वीडियो जारी किया था। जिसमें कैप्‍टन सोइबा मानिंग्बा चीनी सैन्‍य अफसरों पर हावी पड़ते दिखाई दिए थे।

Avatar Written by: February 23, 2021 3:52 pm
Capt.Soiba Maningba Rangnamei

नई दिल्ली। मंगलवार को मणिपुर (Manipur) के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गलवान के जाबांज 16 बिहार रेजिमेंट के कैप्‍टन सोइबा मानिंग्बा रंगनमे (Capt.Soiba Maningba Rangnamei) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कैप्‍टन सोइबा सम्‍मान किया। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री बीरेन सिंह (CM N Biren Singh) ने ट्विटर के जरिए दी है। हाल ही में चीन ने पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी (Galwan Valley) में चीनी और भारतीय सैनिकों की झड़प का एक वीडियो जारी किया था। जिसमें कैप्‍टन सोइबा मानिंग्बा चीनी सैन्‍य अफसरों पर हावी पड़ते दिखाई दिए थे। बता दें कि गलवान घाटी में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) से गतिरोध के दौरान भारतीय सेना के कैप्टन सोइबा ने अपने जवानों का नेतृत्व किया था।

Capt.Soiba Maningba Rangnamei

मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का ट्वीट

मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ये मेरी लिए सम्मान की बात है कि 16 बिहार रेजीमेंट के मणिपुर के सेनापति जिले के कैप्टन कैप्टन सोइबा मानिंगबा रंगनामेई से मिला, जो चीनी पीएलए के खिलाफ संघर्ष के दौरान गलवान में अपने जवानों का नेतृत्व कर रहे थे। हम हमेशा उनके जैसे सैनिकों के ऋणी हैं जो राष्ट्र की सुरक्षा और सुरक्षा के लिए मोर्चे पर अग्रणी हैं।

गौरतलब है कि साल 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस हिंसा में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।

Latest