Connect with us

देश

Lucknow: सपा मीडिया सेल का ट्विटर हैंडल चलाने वाला मनीष जगन गिरफ्तार, महिला पत्रकार समेत कई लोगों पर अश्लील टिप्पणी का है आरोप

खास बात ये है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव या अन्य किसी भी नेता ने पार्टी के मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल या मनीष जगन अग्रवाल के पुराने ट्वीट्स पर कुछ नहीं कहा था। मनीष लगातार अश्लील टिप्पणियां करते रहे, लेकिन सपा के नेताओं ने इस मामले में चुप्पी साध रखी थी।

Published

manish jagan agrawal and akhilesh yadav

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल संचालक मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ट्विटर हैंडल से पिछले काफी दिनों से कुछ पत्रकारों और अन्य लोगों को निशाना बनाया जा रहा था। इस ट्विटर हैंडल के जरिए अश्लील मंतव्य भी कसे जा रहे थे। कई लोगों ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी। शिकायत देने वालों में एक महिला पत्रकार दिव्या गौरव त्रिपाठी भी थीं। दिव्या ने शिकायत में कहा था कि समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल से उनको और परिवार को गोतस्करी में शामिल होना बताया गया।

samajwadi party office

मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किए जाने का समाजवादी पार्टी ने विरोध किया है। समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर बयान जारी कर मनीष को रिहा करने की मांग की गई है। सपा ने मनीष को गिरफ्तार किए जाने को निंदनीय और शर्मनाक बताया है। अखिलेश यादव खुद मनीष की रिहाई के लिए यूपी पुलिस के मुख्यालय भी पहुंचे, लेकिन उनको कोई बड़ा अफसर वहां नहीं मिला। उधर, सपा की तरफ से मनीष की रिहाई की मांग पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तंज कसा है और फटकार लगाई है। यूजर्स ने मनीष के पुराने ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स भी समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर शेयर किए हैं। जिनमें मनीष जगन अग्रवाल ने काफी अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया था। सोशल मीडिया यूजर्स के इन रिएक्शन को आप इस ट्वीट के रिप्लाई सेक्शन में जाकर देख सकते हैं।

खास बात ये है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव या अन्य किसी भी नेता ने पार्टी के मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल या मनीष जगन अग्रवाल के पुराने ट्वीट्स पर कुछ नहीं कहा था। मनीष लगातार अश्लील टिप्पणियां करते रहे, लेकिन सपा के नेताओं ने इस मामले में चुप्पी साध रखी थी। अब मनीष की गिरफ्तारी के बाद सपा की तरफ से इसे निंदनीय बताया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement