newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mann Ki Baat: 103वें एपिसोड के जरिए PM मोदी ने की मन की बात, कार्यक्रम में किया मुस्लिम महिलाओं की चिट्ठियों का जिक्र

Mann Ki Baat : ये ‘मन की बात’ का 103 वां एपिसोड हैं, जिसे पीएम मोदी ने होस्ट किया है। इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी जनता तक देश की बात पहुंचाते हैं। आईआईएम के एक सर्वे की मानें तो इस कार्यक्रम के एपिसोड्स को 100 करोड़ से ज्यादा श्रोताओं सुनते हैं।

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने हर महीने के तरह इस बार भी मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ किया। ये ‘मन की बात’ का 103 वां एपिसोड हैं, जिसे पीएम मोदी ने होस्ट किया है। इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी जनता तक देश की बात पहुंचाते हैं। आईआईएम के एक सर्वे की मानें तो इस कार्यक्रम के एपिसोड्स को 100 करोड़ से ज्यादा श्रोताओं सुनते हैं।

PM MODI1

 

मन की बात की ताजा अपडेट………………..

आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश के सभी लोग अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में लाखों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया


पंजाब, जम्मू कश्मीर में ड्रग्स को लेकर जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जो युवाओं को सही राह पर लाने में मदद करेगा। युवाओं को ड्रग्स की चपेट से बचाने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं।


पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं की चिट्ठियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये वो महिलाएं है जो हज की यात्रा करके आईं हैं।


युवा अमेरिका से लौटी पुरानी और प्राचीन मूर्तियों के वापस आने से खुश हैं और ये खुशी सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी। आज के युवा अपनी पुरानी विरासत के प्रति भाव दिखा रहे हैं।


तमिलनाडु के सुरेश राघवन का किया जिक्र, जो कि अपनी पेटिंग से जीव-जंतुओं को संरक्षित करने का काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने बताया कि सुरेश ने तय किया कि वे पौधों और जानवरों के बारे में जानकारी अपनी पेंटिंग के माध्यम से संरक्षित करेंगे


उज्जैन में चल रहे 18 चित्रकार, पौराणिक विरासत को जीवांत करने के लिए दिन रात एक रहे हैं। इन सभी कलाकृतिओं को त्रिवेणी संग्रहालय में दिखाया जाएगा।


पीएम मोदी ने किया शारलोट शोपा नाम की महिला का जिक्र, जोकि फ्रांस मूल की महिला है। उन्होंने कहा-  शारलोट शोपा पिछले 40 सालों से योग कर रही हैं और उनकी उम्र 100 साल है


इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इसे भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ हरियाली और आनंद से भी जोड़ा जाता है। सावन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत महत्व रखता है- पीएम मोदी


यूपी में एक दिन में लगाए गए 30 करोड़ पेड़, बनाया गया नया रिकॉर्ड। यह देखकर खुशी होती है कि लोग जल संरक्षण के लिए नये प्रयास कर रहे हैं- पीएम मोदी


आपदाओं के बीच, हम सभी देशवासी एक बार फिर सामूहिक प्रयास की शक्ति को सामने लेकर आए हैं-पीएम मोदी


 यहां लाइव देखें मन की बात

Sharing this month’s #MannKiBaat. Do tune in! https://t.co/z1YYe9E7w2

— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2023