
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस को मुस्तैद और दुरुस्त करने के लिए शिवराज सरकार ने कमर कसी हुई है और इस दिशा में लगातार काम भी कर रही है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हजारों नव-नियुक्त आरक्षकों को नियुक्तिम पत्र सौंपे और साथ ही उन्हें एक बेहतर पुलिसकर्मी बनने का मंत्र भी दिया। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए शिवराज सरकार ने कई कदम उठाया है, जिसमें खास है पुलिस महकमे में हजारों रिक्त पदों की भर्ती करना, फोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और साथ ही जनता के चेहरों पर मुस्कुराहट लाना। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कोरोना के कठिन समय में भी 6000 आरक्षकों की भर्ती की गई है। प्रदेश में वर्तमान में नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक लाख 26 हजार से अधिक पुलिस उपलब्ध है। पुलिस में अब नियमित भर्ती होती रहेगी। इस साल 7500 आरक्षकों के पद भरे जाएंगे। आपको बता दें कि प्रदेश में अब महिला होमगार्ड सैनिकों के लिए भर्ती नियम शिथिल किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश की बेटियां ज्यादा से ज्यादा होमगार्ड सैनिक बन सके, इसके साथ ही पुलिस कर्मियों को प्रमोशन भी दिया जा रहा है। नवआरक्षक यह याद रखें कि यह वर्दी देश की रक्षा और समाज की सुरक्षा व अपराधियों पर कहर बनकर टूट पड़ने के लिए है।
भोपाल में नवनियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम में नियुक्ति प्रमाण पत्र भेंटकर शुभकामनाएं दी। https://t.co/LyUX0X0tS0 https://t.co/MUtVtge2zG pic.twitter.com/kPsByVEDik
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 27, 2023
मुस्कान बिखेरती पुलिस
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर मध्यप्रदेश में ऑपरेशन मुस्कान चला कर पुलिस ने बीते दो सालों में 7660 गुम बालिकाओं को बरामद किया है। गुम नाबालिग बालक- बालिकाओं को वापस उनके परिवार में लाने की यह अनूठी योजना मध्यप्रदेश में चल रही है। महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति है। इसके लिए 950 ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। छोटे बच्चों को गुड टच और बैड टच के प्रति अवेयर करने के लिए ऑपरेशन एहसास चलाया जा रहा है।
पुलिस की ड्यूटी में तनाव लगातार होता है, लेकिन वह अपने ऊपर हावी नहीं होने पाए।
हमारे जवान तनावमुक्त रहें और निश्चित समय सीमा में अवकाश निश्चित तौर पर देना ही चाहिए इस पर गंभीरता से विचार हो।#पुलिस_भर्ती_मध्यप्रदेश pic.twitter.com/hHGcbFv1Nr
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 27, 2023
माफिया पर सख्त शिवराज की पुलिस
मध्यप्रदेश में माफिया के खिलाफ पुलिस को सख्ती बरतने के निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए हैं। इसका व्यापक सकारात्मक असर भी दिख रहा है। भूमाफिया के खिलाफ अभियान चला कर पुलिस ने अभ तक 5426 एकड़ सरकारी जमीन मुक्त कराई है। मिलावटखोरों और राशन माफिया पर कार्रवाई कर 400 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
साख बनती है निष्पक्षता, ईमानदारी और प्रमाणिकता से। इस पर कभी बट्टा मत लगने देना। कई एसपी, पुलिस कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल, एसआई, एएसआई के लोग उदाहरण देते हैं।
मैं चाहता हूं कि आपके नाम का उदाहरण लोग दें कि पुलिस वाला हो, तो ऐसा हो। #पुलिस_भर्ती_मध्यप्रदेश pic.twitter.com/cP0VktboE3
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 27, 2023
पुलिस का भी सरकार को ध्यान
कोरोना महामारी के दौरान जीवन दांव पर लगाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना योद्धा मैडल से सम्मानित किया गया है। पुलिस कर्मियों के लिए निशुल्क आवास देने प्रदेश में 25000 आवास गृह बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा 453 थानों और चौकियों के भवन का निर्माण कराया जा रहा है।