Rohingya Refugees: दिल्ली में रोहिंग्या शरणार्थियों को फ्लैट देगी सरकार? गृह मंत्रालय ने खुद बताई सच्चाई

Ministry of Home Affairs on Rohingya Refugees: गृह मंत्रालय ने रोहिंग्या शरणार्थियों को फ्लैट देने पर प्रतिक्रिया सामने आई है। गृह मंत्रालय ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि, रोहिंग्या अवैध प्रवासियों के संबंध में मीडिया के कुछ वर्गों में समाचार रिपोर्टों के संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि गृह मंत्रालय (MHA) ने नई दिल्ली के बक्करवाला में रोहिंग्या अवैध प्रवासियों को EWS फ्लैट प्रदान करने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया है।

Avatar Written by: August 17, 2022 5:20 pm

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने बुधवार को अवैध रोहिंग्या नागरिकों (Rohingya Refugees) को लेकर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि देश में रहने वाले रोहिंग्या को दिल्ली के बक्करवाला (Bakkarwala) में EWS फ्लैट दिए जाएंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने उन्हें पुलिस सुरक्षा भी मुहैया करने की बात भी अपने ट्वीट में लिखी है। वहीं रोहिंग्या को दिल्ली में फ्लैट देने के इस फैसले के बाद सियासत भी तेज हो गई। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार केंद्र पर हमलावर हो गई। लेकिन क्या वाकई में केंद्र सरकार राजधानी दिल्ली में रोहिंग्या शरणार्थियों को फ्लैट देगी? इसके तुरंत बाद ही गृह मंत्रालय की तरफ से ट्वीट कर सच्चाई बताई गई।

Rohingya Musalman

गृह मंत्रालय ने रोहिंग्या शरणार्थियों को फ्लैट देने पर प्रतिक्रिया सामने आई है। गृह मंत्रालय ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि, रोहिंग्या अवैध प्रवासियों के संबंध में मीडिया के कुछ वर्गों में समाचार रिपोर्टों के संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि गृह मंत्रालय (MHA) ने नई दिल्ली के बक्करवाला में रोहिंग्या अवैध प्रवासियों को EWS फ्लैट प्रदान करने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया है।

बता दें कि इससे पहले हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर लिखा, भारत ने हमेशा उन लोगों का स्वागत किया है जिन्होंने देश में शरण मांगी है। एक ऐतिहासिक फैसले में सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला इलाके में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।