देश
Gujarat polls: विधायक केसर सोलंकी ने दिया AAP को चकमा, पार्टी में शामिल होने के 1 दिन बाद दिया करारा झटका
Gujarat polls: अब आप कहेंगे किनसे मिलना है। वही जिनकी फोटो नीचे लगी पड़ी है। तस्वीर में कितना मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं साहब। साहब का नाम कैसर सिंह सोलंकी। गुजरात में चुनाव आया तो सोलंकी साहब एक्शन मोड में आ गए। फिलहाल विधायक हैं। लेकिन इस बीच उन्हें ना जाने क्या हुआ कि इन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आम आदमी पार्टी वाले भी खुश हो गए।
नई दिल्ली। दिल्ली से लेकर गुजरात तक खुद की तारीफ में दरिया बहाने वाले आम आदमी पार्टी के सर्वेसर्वा अरविंद केजरीवाल को लेकर खबरें तो आती-जाती रहती हैं। कुछ खबरों से वाकिफ होने के बाद वो खुशी से फुले नहीं समाते तो खुश खबरों से वाकिफ होने के बाद वो निराश हो जाते हैं, तो कुछ खबरें उन्हें उत्साहित कर जातीं हैं, लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर गलती से भी आप संयोजक ने पढ़ लिया, तो वो सदमे में आ जाएंगे। वैसे भी इन दिनों आप संयोजक केजरीवाल गुजरात चुनाव की तैयारियों में इस तरह व्यस्त हैं, जैसे कि मानिए अगले सीएम वही होने जा रहे हैं। खैर, छोड़िए इन बातों को। मुद्दे पर आते हैं और मुद्दा यह है कि गुजरात चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की लुटिया डूब गई। वो कैसे? आइए आपको बताते हैं।
तो जरा मिलिए इनसे। अब आप कहेंगे किनसे मिलना है। वही जिनकी फोटो नीचे लगी पड़ी है। तस्वीर में कितना मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं साहब। साहब का नाम कैसर सिंह सोलंकी है। गुजरात में चुनाव आया तो सोलंकी साहब एक्शन मोड में आ गए। फिलहाल बीजेपी में हैं और विधायक भी हैं। लेकिन इस बीच उन्हें ना जाने क्या हुआ कि इन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आम आदमी पार्टी वाले भी खुश हो गए।
मटर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केसर सिंह सोलंकी ने 2 दिन पहले आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी आज फिर भाजपा में लौट आए । #GujaratElections2022 pic.twitter.com/wtSElpHxjH
— Vaibhav Purohit (@purohitvaibhav) November 12, 2022
चलिए भैया गुजरात चुनाव से पहले कोई नया बकरा हाथ लगा। अब मजा आएगा बीजेपी से भिड़ने में। लेकिन यहां तो पासा ही पलट गया। हुया यूं कि सोलंकी साहब का मूड बदल गया। मात्र दो दिन आम आदमी पार्टी में रहने के बाद सोलंकी ने यूटर्न लेते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। आप पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कोई कुछ भी कहे। लेकिन सियासी पंडित तो इस पूरे घटनाक्रम को आप संयोजक केजरीवाल के लिए नकारात्मक मान रहे हैं।
बता दें कि गुजरात में दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर और दूसरे चरण की वोटिंग पांच दिसंबर को होगी। नतीजों की घोषणा आगामी सात दिसंबर को होगी। फिलहाल सूबे में चुनाव प्रचार का सिलसिला जारी है। अब ऐसी स्थिति में आगामी दिनों में सत्ता का ऊंट किस करवट बैठता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम