
नई दिल्ली। विक्टिम कार्ड..एक ऐसा कार्ड है जिसे खेलने से एक पक्ष को सहानुभूति तो मिलती ही है। साथ ही दूसरे पक्ष को बिना दोष सिद्ध हुए दोषी ठहरा दिया जाता है। रामनवमी के बाद तक भी बिहार और बंगाल समेत देश के अलग अलग इलाकों में हिंसा का दौर देखने को मिल। लेकिन इस सबके बीच हिंदू विरोधी मानसिकता रखने वाले कुछ प्रोपेगेंडाबाजों ने इस पूरे मामले को ऐसे दिखाने की कोशिश की जैसे सारी गलती केवल हिंदू पक्ष की ही है और मुस्लिम इसमें पीड़ित हैं। ये प्रोपेगेंडा केवल भारत में ही नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी मुस्लिम देशों के संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन ने फैलाने की कोशिश की है। जिसके बाद OIC को मोदी सरकार ने जमकर लताड़ लगाई है। रामनवमी हिंसा को लेकर OIC लगातार एकतरफा प्रोपेगेंडा रच रहा था। इस्लामिक सहयोग संगठन यानी OIC एक बार फिर भारत के आंतरिक मामले में टांग अड़ाने की कोशिश है।
दरअसल रामनवमी पर बिहार, पश्चिम बंगाल सहित अलग-अलग हिस्सों में हुई हिंसा पर चिंता जाहिर की है। हाल ही में OIC की तरफ से बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है भारत में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा से चितिंत है। इतना ही नहीं OIC ने इस हिंसा को इस्लामोफोबिया से जोड़ दिया। वहीं भारत ने OIC की इस करतूत का मुहंतोड जवाब भी दिया है। इतना ही नहीं भारत ने मुस्लिम देशों के संगठन पर जमकर बरसा भी है।
Our response to media queries on the statement issued by OIC Secretariat regarding India:https://t.co/CYtJely0hO pic.twitter.com/VnGUVyqXpf
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) April 4, 2023
भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने OIC पर हमला बोलते हुए कहा सांप्रदायिक सोच और एंटी इंडिया सोच का हिस्सा है। विदेश मंत्रालय ने OIC बयान को गलत करार दिया है। भारत ने नसीहत देते हुए ये भी साफ किया है कि ऐसे बेतुके बयानों से OIC की जो प्रतिष्ठा है उसको नुकसान होगा।
बता दें कि OIC की तरफ से जारी किया बयान में बिहार के बिहार शरीफ में 31 मार्च को हुए हिंसा का खासतौर पर जिक्र किया गया है। आरोप है कि इस घटना में एक लाइब्रेरी को आगे के हवाले कर दिया गया था।
OIC General Secretariat Denounces Acts of Violence Against #Muslims in Several States in #India: https://t.co/jJ6a8AlzEG #NoToIslamophobia #EndIslamophobia pic.twitter.com/BxoRvk0wj4
— OIC (@OIC_OCI) April 4, 2023
जानिए क्या है OIC-
साल 1969 में OIC की स्थापना हुई। शुरुआत में 30 देश इस संगठन में शामिल थे। आज 57 देश इसके सदस्य है। अगर सदस्य देशों की आबादी मिला दी जाए। 180 करोड़ आबादी है।