
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गुरुवार को गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (Guru Gobind Singh Indraprastha University) के नए कैंपस के उद्घाटन का किया। लेकिन इस दौरान सीएम और एलजी के बीच विवाद देखने को मिला। दरअसल दोनों ने गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन एक साथ कर दिया। मगर इसके बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचते है। इस दौरान कुछ सीएम के सामने ही मोदी-मोदी के नारे लगाने लगते है। ऑडिटोरियम में मोदी-मोदी के नारे सुनकर केजरीवाल को लोगों को शांत रहने की अपील करनी पड़ती है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग कमेंट भी कर रहे है।
#WATCH गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के नए कैंपस के उद्घाटन को लेकर दिल्ली सरकार और दिल्ली एलजी के बीच तकरार के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कैंपस पहुंचे। pic.twitter.com/GA24Hjfi2g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब सीएम केजरीवाल मंच पर संबोधित करने के लिए पहुंचते है, तभी कुछ लोग जोर-जोर से मोदी-मोदी के नारे लगाने लगते है। सीएम केजरीवाल लोग से हाथ जोड़कर निवेदन करते है कि मेरी पांच मिनट बात सुन लो। नहीं पंसद आई तो बाद में नारे लगा देना। इसके बाद फिर नारे लोग नारे लगाने लगते है। केजरीवाल को अपना भाषण रोकना पड़ता है। वो दोबारा लोगों से अपील करते है कि पांच मिनट मेरा भाषण सुन लो।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पूर्वी दिल्ली में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) के नए कैंपस का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/kbhqLq10vr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2023
लेकिन सभागार में मौजूद लोग शांत नहीं होते है। सीएम को अपना भाषण फिर रोकना पड़ता है और वो लोगों से शांत होने और बैठने के लिए कहते है। बता दें कि आज सीएम केजरीवाल ने आईपी यूनिवर्सिटी के ईस्ट कैंपस का उद्घाटन किया है। इस दौरान आप मुखिया के साथ एलजी विनय कुमार सक्सेना और भाजपा सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर भी मौजूद रहे।
#WATCH | Delhi: At the new campus of the Guru Gobind Singh Indraprastha University, CM Arvind Kejriwal says “With folded hands, I request you to please listen to me for 5 minutes”, as BJP and AAP supporters indulge in verbal altercation and chant slogans for their respective… pic.twitter.com/USoRIQtAIB
— ANI (@ANI) June 8, 2023