Sidhu Moosewala: मूसेवाला मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, फरार शूटर दीपक मुंडी समेत तीन गिरफ्तार

Sidhu Moosewala: कपिल पंडित ने सभी को लॉजिस्टिक मुहैया करवाता था। कपिल पंडित भी कुख्यात अपराधी है उसके ऊपर हत्या और फिरौती के दर्जनों केस दर्ज है। कपिल पंडित का गैंग राजस्थान में काम करता है। जानकारी के लिए बता दें कि मूसेवाला मर्डर केस में अबतक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Avatar Written by: September 10, 2022 5:32 pm

नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शार्फ शूटर दीपक मुंडी और उसके 2 सहयोगी कपिल पंडित और राजिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को इन सभी को नेपाल से गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने दी है। आपको बता दें कि दीपक मुंडी वही आरोपी है जो कि मूसेवाला हत्याकांड के वक्त बोलेरो कार में दूसरे आरोपियों के साथ मौजूद था। कपिल पंडित ने सभी को लॉजिस्टिक मुहैया करवाता था। कपिल पंडित भी कुख्यात अपराधी है उसके ऊपर हत्या और फिरौती के दर्जनों केस दर्ज है। कपिल पंडित का गैंग राजस्थान में काम करता है।

Sidhu Moose Wala

जानकारी के लिए बता दें कि मूसेवाला मर्डर केस में अबतक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराई थी। जिसके बाद आरोपियों की धर पकड़ जारी है। जिसमें आज दीपक मुंडी, कपिल पंडित और राजिंदर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि देर रात तक इन आरोपियों को भारत लाया जाएगा। जिस तरीके से लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग ने रेकीऔर प्लानिंग के साथ सिद्धू मूसेवाला को मारा था। उसके बाद से कई तरीके सवाल भी खड़े हो रहे थे।

इस मामले में जो शूटर्स थे वो सभी गिरफ्तार हो चुके है। सिर्फ दीपक मुंडी ही बचा था जिसको गिरफ्तार करने की कोशिशें लगातार हो रही थी और आज आखिरकार वो भी गिरफ्तार हो गया है। ज्ञात हो कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई पंजाब के मानसा में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर मानसा सीट से 2022 में चुनाव भी लड़ा था। लेकिन उन्हें आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला के हाथों हार का सामना भी करना पड़ा था।

Latest