newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar Communal Violence: बिहार में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं पर केंद्र सख्त, गवर्नर से अमित शाह की चर्चा, और केंद्रीय बल तैनात होंगे

बिहार शरीफ में शनिवार को 18 राउंड फायरिंग की घटनाएं हुई थीं। दो जगह फायरिंग में 3 लोग घायल हुए थे। इनमें से 1 की मौत हो गई। वहीं, सासाराम में बम फटा था। इसमें 6 लोग घायल हुए थे। पुलिस के मुताबिक घायल होने वालों में बम के ही हैंडलर थे। फिलहाल प्रशासन ने इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

पटना। बिहार में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर केंद्र का रवैया सख्त नजर आ रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज सांप्रदायिक हिंसा के मामले में बिहार के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार अब बिहार में और केंद्रीय बलों की तैनाती करेगा। बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ में रामनवमी के एक दिन बाद से भड़की सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं शनिवार को भी जारी रहने के बाद केंद्र का ये सख्त रुख सामने आया है। सासाराम और बिहार शरीफ की घटनाओं के संबंध में पुलिस ने अब तक 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

sasaram communal violence 1

बिहार शरीफ में शनिवार को 18 राउंड फायरिंग की घटनाएं हुई थीं। दो जगह फायरिंग में 3 लोग घायल हुए थे। इनमें से 1 की मौत हो गई। वहीं, सासाराम में बम फटा था। इसमें 6 लोग घायल हुए थे। पुलिस के मुताबिक घायल होने वालों में बम के ही हैंडलर थे। फिलहाल प्रशासन ने इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। बिहार शरीफ में हालात काफी बिगड़ते देख प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। सासाराम में भी स्कूल-कॉलेज वगैरा 4 अप्रैल तक बंद किए गए हैं। उपद्रवियों की तलाश पुलिस तेजी से कर रही है।

sasaram communal violence 2

बिहार के नालंदा जिले से कल ऐसी तस्वीरें आई थीं कि हिंदू समुदाय के लोग एक खास इलाके से पलायन कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने पलायन की खबरों को गलत बताया था। वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने राज्य में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं पर बीते कल चिंता जताई थी। उन्होंने इसमें साजिश का शक होने की भी बात कही थी। वहीं, बीजेपी ने हिंसा की घटनाएं होने के बाद नीतीश सरकार पर नाकामी का आरोप लगाया था। बिहार में हिंसा की वजह से सासाराम में होने वाली अमित शाह की जनसभा भी रद्द करनी पड़ी है। इसे भी बीजेपी साजिश बता रही है।