Connect with us

देश

Ramdas Athawale: ‘2024 में NDA की 400 से ज़्यादा सीटें..’ केंद्रीय मंत्री ने गुजरात में कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Ramdas Athawale: रामदास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 2024 में एनडीए को 400 से अधिक सीटें मिलेगी और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने ये बयान गुजरात मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कही।

Published

modi and amit shah

नई दिल्ली। गुजरात में लगातार सातवीं बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता पर काबिज हो गई है। सोमवार को भूपेंद्र पटेल की ताजपोशी हो गई है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। भूपेंद्र पटेल के साथ 16 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। गांधीनगर में आयोजित इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। इसके अलावा शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बड़ा बयान दिया है। रामदास अठावले ने मीडिया से बात करते हुए साल 2024 लोकसभा चुनाव पर अहम टिप्पणी की है। जो कि चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल, रामदार अठावले ने 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है। रामदास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 2024 में एनडीए को 400 से अधिक सीटें मिलेगी और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने ये बयान गुजरात मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कही। हालांकि उनका ये दावा कितना सही साबित होगा। यह फिलहाल 2024 लोकसभा चुनाव के बाद ही पता चलेगा।

वहीं कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने कहा, ”सातवीं बार गुजरात में भाजपा की सरकार बनी हैं, यह एक ऐतिहासिक जीत है। इससे राज्य के मूड पर प्रभाव पड़ा है। मुझे पूरा विश्वास है कि 2024 में भी बेहतरीन प्रदर्शन होगा।”

गौरतलब है कि गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। लगातार 7वीं बार भाजपा ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की। गुजरात में भाजपा को 182 में 156 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 17 सीटें आई। इसके अलावा आप को 05 सीटें मिली। बता दें कि गुजरात में दो फेज में विधानसभा चुनाव हुए थे। पहले की वोटिंग एक दिसंबर को, वहीं दूसरे फेज के लिए 5 दिसंबर मतदान हुए थे। वहीं 8 दिसंबर को रिजल्ट घोषित किए गए थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement