newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mulayam Singh Yadav Family: भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं मुलायम सिंह यादव, बेटे अखिलेश समेत ज्यादातर रिश्तेदार सियासत में

मुलायम सिंह यादव के बाबा का नाम मेवाराम था। मेवाराम के दो बेटे हुए। सुघर सिंह और बच्चीलाल। सुघर सिंह के बेटे मुलायम सिंह थे। मुलायम सिंह का भरा-पूरा परिवार है। उनके परिवार के ज्यादातर सदस्य राजनीति में हैं। आइए आपको बताते हैं कि मुलायम सिंह के परिवार में कौन-कौन है।

इटावा। सपा के संरक्षक और यूपी के 3 बार सीएम रहे कद्दावर नेता मुलायम सिंह यादव का आज सुबह गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। वो 82 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार इटावा के पैतृक कस्बे सैफई में किया जाएगा। इससे पहले उनका शव लखनऊ में सपा के दफ्तर में रखा जाएगा। यूपी सरकार ने मुलायम के सम्मान में 3 दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया है। मुलायम सिंह के निधन से उनके परिवार पर दुख की छाया फैल गई है। मुलायम सिंह यादव के बाबा का नाम मेवाराम था। मेवाराम के दो बेटे हुए। सुघर सिंह और बच्चीलाल। सुघर सिंह के बेटे मुलायम सिंह थे। मुलायम सिंह का भरा-पूरा परिवार है। उनके परिवार के ज्यादातर सदस्य राजनीति में हैं। आइए आपको बताते हैं कि मुलायम सिंह के परिवार में कौन-कौन है।

shivpal mulayam

अखिलेश यादव: मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव हैं। वो मुलायम की पहली पत्नी मालती देवी के पुत्र हैं। अखिलेश यादव साल 2012 से 2017 तक यूपी के सीएम रहे हैं। वो हाल ही में एक बार फिर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं।

डिंपल यादव: डिंपल यादव, अखिलेश की पत्नी हैं। वो पूर्व सांसद हैं। अखिलेश और डिंपल के एक बेटा और 2 बेटियां हैं।

प्रतीक यादव: प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं।

अपर्णा यादव: प्रतीक यादव की पत्नी का नाम अपर्णा यादव है। वो इस साल यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी में शामिल हो गई थीं। प्रतीक और अपर्णा की एक बेटी है।

अभयराम यादव: मुलायम के 5 भाइयों में सबसे बड़े अभयराम थे। धर्मेंद्र यादव उनके बेटे हैं। धर्मेंद्र 3 बार सांसद रह चुके हैं। बीते दिनों धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव हारे थे।

रतन सिंह यादव: मुलायम सिंह के ये भी सगे भाई हैं। उनके पौत्र तेजप्रताप यादव मैनपुरी से सांसद रहे हैं।

राजपाल सिंह यादव: राजपाल भी मुलायम के सगे भाई हैं। वो मुलायम से छोटे हैं। राजपाल के बेटे अंशुल भी राजनीति में हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। राजपाल की पत्नी प्रेमलता भी सियासत में रही हैं।

शिवपाल सिंह यादव: मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे भाई हैं। उनके परिवार में पत्नी सरला यादव और बेटे आदित्य यादव भी सक्रिय राजनीति में हैं।

ramgopal yadav with mulayam singh
मुलायम सिंह यादव के साथ चचेरे भाई रामगोपाल यादव (फाइल फोटो)

मुलायम के परिवार के ये हैं अन्य सदस्य: इन सबके अलावा मुलायम के परिवार में चचेरे भाई रामगोपाल यादव हैं। वो राज्यसभा सांसद हैं। रामगोपाल के अलावा मुलायम सिंह की भतीजी और धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या भी परिवार की सदस्य हैं। वो जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। रामगोपाल की बहन गीता देवी के बेटे अरविंद, धर्मेंद्र यादव की बहन शीला यादव, अनुराग यादव भी मुलायम के खानदान का हिस्सा हैं। इसके अलावा मुलायम के साढ़ू भाई का नाम प्रमोद कुमार गुप्ता है। वो विधायक रह चुके हैं।