newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sadhna Gupta: मुलायम सिंह के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं रही पत्नी साधना गुप्ता

साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं, जो कि उनसे उम्र में 20 साल छोटी थीं। ये दोनों उस वक्त एक-दूसरे के करीब आए थे, जब मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी और अखिलेश यादव की मां मालती देवी अक्सर बीमार रहा करती थीं। बताया जाता है कि अस्पताल में उपचाराधीन रहने के दौरान साधना उनकी खूब देखभाल करती थीं, जिससे मुलायाम सिंह यादव बेहद प्रभावित हुए थे।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का लंबे समय तक उपचाराधीन रहने के बाद आज निधन हो गया। फेफड़ों में संक्रमण होने की वजह से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लंबे समय तक उपचाराधीन रहने के दौरान उनके स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार का सुधार देखने को नहीं मिला। साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। फिलहाल, उनके पार्थिव देह को मुलायम सिंह यादव के आवास पर लाया जा रहा है, जहां अंतिम दर्शन के उपरांत अंत्योष्टि प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि साधना के निधन की खबर लगते ही मुलायम सिंह यादव फौरन मेदांता अस्पताल पहुंचे। साधना गुप्ता भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव की सास तथा प्रतीक यादव की मां थीं। वहीं, साधना के बेटे प्रतीक यादव पेशे से रियल स्टेट व्यापारी हैं। प्रतीक राजनीति में कभी पूर्णकालिक रूप से सक्रिय नहीं रहे। हालांकि, उनकी पत्नी अर्पणा यादव ने जरूर राजनीति में हाथ आजमाया है। वे 2017 के विधानसभा चुनाव लखनऊ के कैंट सीट से लड़ चुकीं हैं।

आपको बता दें कि साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं, जो कि उनसे उम्र में 20 साल छोटी थीं। ये दोनों उस वक्त एक-दूसरे के करीब आए थे, जब मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी और अखिलेश यादव की मां मालती देवी अक्सर बीमार रहा करती थीं। बताया जाता है कि अस्पताल में उपचाराधीन रहने के दौरान साधना उनकी खूब देखभाल करती थीं, जिससे मुलायाम सिंह यादव बेहद प्रभावित हुए थे।

साधना गुप्ता का निधन लाइव: मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी ने अस्पताल में ली  अंतिम सांस

इसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए। और बाद में मुलायम ने साधना को पत्नी का दर्जा दिया। हालांकि, बताया जाता है कि अखिलेश यादव साधना गुप्ता को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे। लेकिन, साधना ने हमेशा ही अपने परिवार को एक सूत्र में पिरोने की ही कोशिश की। बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने 23 जून 2003 को अपनी पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद साधना गुप्ता को अपनी पत्नी का दर्जा किया था।