newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kuno National Park: MP से आई गुड न्यूज, चीता आशा ने तीन शावकों दिया जन्म, भूपेंद्र यादव ने ‘X’ पर दी जानकारी

Namibian cheetah Asha gives birth to 3 cubs in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंंत्री मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता की कामयाबी पर लिखा, ”कूनो नेशनल पार्क में तीन नन्हें चीता शावकों के आगमन का समाचार अत्यंत आनंददायक है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ के रूप में नई पहचान मिली है।”

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से एक गुड न्यूज सामने आई है। दरअसल नए साल पर कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई से आई मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स के जरिए देशवासियों को दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर क्यूट सा वीडियो और फोटो भी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के चीता प्रोजेक्ट की भी प्रशंसा की है। इसके साथ ही अब चीतों की संख्या 18 पहुंच गई है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों शावक स्वस्थ्य नजर आ रहे है। बता दें कि पीएम मोदी के चीता को भारत में बसाने की चीता प्रोजक्ट अब कामयाबी होते दिख रही है। इससे पहले मार्च में मादा चीता ने चार बच्चों को जन्म दिया था लेकिन 4 में से सिर्फ एक ही शावक जिंदा बचा था। ज्ञात हो कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर  नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ो गया था। इसके अलावा अफ्रीका से 12 चीतों का लाया गया। उधर कूनो नेशनल पार्क से गुड न्यूज आने पर सोशल मीडिया पर राजनेताओं से लेकर लोगों अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। यूजर्स वीडियो शेयर कर रिएक्शन दे रहे है।

 मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का ट्वीट-

मध्य प्रदेश के मुख्यमंंत्री मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता की कामयाबी पर लिखा, ”कूनो नेशनल पार्क में तीन नन्हें चीता शावकों के आगमन का समाचार अत्यंत आनंददायक है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ के रूप में नई पहचान मिली है।”

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने लिखा, ”यह अत्यंत हर्ष की बात है कि कुनो नेशनल पार्क मध्यप्रदेश में मादा चीता आशा ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है।शावकों का जन्म जैव विविधता की विलुप्त हो चुकी कड़ी को पुनः जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर है। वन्यजीव प्रेमियों, प्रोजेक्ट चीता से जुड़े कर्मियों को शुभकामनाएं।”