newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

फिर विवादों में आए नवजोत सिंह सिद्धू, सिख धार्मिक प्रतीक वाला शॉल ओढ़ने पर माफी मांगी

पंजाब के पूर्व मंत्री और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) फिर विवादों में हैं। उनपर इस बार धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है। उन्होंने सिख धार्मिक प्रतीक वाला शॉल ओढ़ने के मामले में बुधवार को सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली।

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मंत्री और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) फिर विवादों में हैं। उनपर इस बार धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है। उन्होंने सिख धार्मिक प्रतीक वाला शॉल ओढ़ने के मामले में बुधवार को सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली। धार्मिक प्रतीक वाला शॉल ओढ़कर सिद्धू विवादों में आ गए थे।

Navjot Singh Siddhu

सिद्धू ने Tweet किया, श्री अकाल तख्त साहिब सर्वोच्च है। अगर मैंने अनजाने में एक भी सिख की भावनाओं को आहत किया है, तो मैं माफी मांगता हूं।

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा, लाखों लोग सिख धार्मिक प्रतीकों वाले पगड़ी, कपड़े पहनते हैं और यहां तक कि गर्व के साथ टैटू भी बनवाते हैं। मैंने भी सिख के तौर पर अनजाने में शॉल पहन लिया।

एक दिन पहले, अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पूर्व क्रिकेटर सिद्धू को शॉल ओढ़कर सिख धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर माफी मांगने का निर्देश दिया था। कुछ सिख समूहों ने अकाल तख्त के समक्ष सिद्धू के पहनावे को लेकर विरोध जताया था।

siddhu

उन्होंने एक शॉल पहनी थी जिसमें धार्मिक प्रतीकों की कढ़ाई की गई थी। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल ‘जीतेगा पंजाब’ पर एक वीडियो डाला था जिसमें वह जालंधर के एक गांव में कुछ किसानों के साथ बैठक में वह शॉल ओढ़े नजर आ रहे हैं। इसके बाद ही सारा विवाद शुरू हुआ। लोगों ने उन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया। जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी।