
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में आज बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संसद में कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला। साथ ही जवाहरलाल नेहरू की 2 गलतियां भी गिनाईं। अमित शाह ने कहा कि नेहरू की गलतियों के कारण पीओके बना। बता दें कि उन्होंने ये बयान बुधवार को लोकसभा में जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2023 पर चर्चा के दौरान कही। अमित शाह ने कहा, नेहरू के समय में ब्लंडर हुआ था इसके कारण कश्मीर को भुगतना पड़ा। दो बड़ी गलतियां जो पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री काल में हुई…उनके लिए हुए निर्णय से हुई… इसके कारण खामियाजा वर्षों तक कश्मीर को सहना पड़ा।
VIDEO | “I stand in the House and say responsibly that Kashmir suffered for several years because of the two blunder during the tenure of PM Jawaharlal Nehru. The biggest mistake was that when our forces were winning, cease fire was announced and PoK came into existence. Had the… pic.twitter.com/lwGy8od3YR
— Press Trust of India (@PTI_News) December 6, 2023
अमित शाह ने गिनाईं नेहरू की दो गलतियां
उन्होंने कहा, ”पहली और सबसे बड़ी गलती- जब हमारी सेना जीत रही थी, पंजाब का एरिया आते ही सीजफायर कर दिया गया और पीओके का जन्म हुआ। अगर सीजफायर तीन दिन बाद होता तो आज पीओके आज भारत का हिस्सा होता। दूसरा बड़ी गलती- संयुक्त राष्ट्र में भारत के आंतरिक मसले को ले जाने की बहुत बड़ी गलती की।” इस दौरान अमित शाह के बयान पर कांग्रेस सांसदों ने जमकर हंगामा भी किया और संसद से वॉकआउट भी कर गए। अमित शाह ने कहा कि, मैं नहीं कह रहा। नेहरू जी ने कहा है, दोष देना है तो उनको दो।
नेहरू के समय में जो गलतियां हुई थीं, उसका खामियाजा वर्षों तक कश्मीर को उठाना पड़ा।
पहली और सबसे बड़ी गलती- जब हमारी सेना जीत रही थी, पंजाब का क्षेत्र आते ही सीजफायर कर दिया गया और पीओके का जन्म हुआ। अगर सीजफायर तीन दिन बाद होता तो आज पीओके भारत का हिस्सा होता।
दूसरा- UN में… pic.twitter.com/8A1MLgtnn4
— BJP (@BJP4India) December 6, 2023
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पहले जम्मू में 37 सीटें थीं, अब 43 हैं। कश्मीर में पहले 46 थीं, अब 47 हुई हैं और PoK में 24 सीटें आरक्षित कर दी गई हैं क्योंकि PoK हमारा है..इस तरह से पहले जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 107 सीटें थी, अब 114 हुई…2 नॉमिनेटेड मेंबर होते थे और अब 5 मेंबर इसमें होंगे। जम्मू-कश्मीर के कानून के हिसाब से 2 महिलाओं को राज्यपाल द्वारा मनोनित किया जाता है।
#WATCH केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2023 पर कहा, “…पहले जम्मू में 37 सीटें थीं, अब 43 हैं। कश्मीर में पहले 46 थीं, अब 47 हैं और PoK में 24 सीटें आरक्षित कर दी गई हैं क्योंकि PoK हमारा है…” pic.twitter.com/46hE2aDTKb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 6, 2023