newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

नेपाल की राह चला पाकिस्तान, विवादित नक्शा पास कर भारत के इन हिस्सों को बताया अपना

पाकिस्तान से पहले नेपाल ने भी ऐसा ही कारनामा किया है। उसने भी विवादित नक्शे को मंजूरी दी, जिसमें भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को शामिल किया गया।

नई दिल्ली। नेपाल की राह पर पाकिस्तान भी चल पड़ा है। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने विवादित नक्शे को मंजूरी दी है। नक्शे में पाकिस्तान ने कश्मीर को अपना बताया है।

Pakistan New Political Map Jungad2

पहले पाकिस्तान सिर्फ पीओके को अपना हिस्सा बताता था, लेकिन अब नए नक्शे में कश्मीर को शामिल किया गया है। पाकिस्तान ने नए नक्शे से लद्दाख, सियाचिन समेत गुजरात के जूनागढ़ तक पर दावा ठोका है।


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसे पाकिस्तान के इतिहास में सबसे ऐतिहासिक दिन करार दिया। विवादित नक्शे को मंजूरी इमरान खान की कैबिनेट में मिली। कैबिनेट बैठक के बाद इमरान खान ने नया पॉलिटिकल मैप जारी किया। नक्शे में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया है।

Pakistan New & old Political Map 1

पाकिस्तान से पहले नेपाल ने भी ऐसा ही कारनामा किया है। उसने भी विवादित नक्शे को मंजूरी दी, जिसमें भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को शामिल किया गया।

Pakistan New Political Map

नेपाल ने विवादित नक्शा 20 मई को जारी किया था, जिसे वहां की संसद ने मंजूरी भी दे दी है। इस विवादित नक्शे को वो अब संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) और गूगल सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भेजने की तैयारी कर रहा है।

Pakistan New Political Map Jungad India