newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Who is Nilakshi Saha Sinha: पीएम मोदी की ट्रांसलेटर रह चुकी निलाक्षी साहा सिन्हा बनीं आर्मेनिया में भारत की राजदूत

Who is Nilakshi Saha Sinha: जब कभी-भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी विदेशी दौरे पर जाते हैं, तो वो उनके साथ जरूर जाते हैं। अनुवाद में उनकी दक्षता को देखते को देखते हुए केंद्र सरकार उन्हें हमेशा ही प्रधानमंत्री के साथ भेजने की वकालत करते रहते हैं। खुद प्रधानमंत्री उन्हें अनुवाद के मोर्चे पर सफल देते रहते हैं।

नई दिल्ली। पीएम मोदी की आधिकारिक अनुवादक निलाक्षी साहा सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें आर्मेनिया का भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। उन्हें कई मौकों पर निलाक्षी साहा सिन्हा को प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करते हुए देखा जा चुका है। उन्हें विभिन्न भाषाओं में दक्षता हासिल है। हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली और फ्रेंच में निलाक्षी की मजबूत पकड़ है। कई मौकों पर साहा विदेशी दौरे पर जा चुकी हैं। उन्हें 15 भाषाओं पर महारथ हासिल है।

जब कभी-भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी विदेशी दौरे पर जाते हैं, तो वो उनके साथ जरूर जाते हैं। अनुवाद में उनकी दक्षता को देखते को देखते हुए केंद्र सरकार उन्हें हमेशा ही प्रधानमंत्री के साथ भेजने की वकालत करते रहते हैं। खुद प्रधानमंत्री उन्हें अनुवाद के मोर्चे पर सफल देते रहते हैं। इससे पूर्व साल 2018 राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों भारत दौरे पर आए थे, तो निलाक्षी साहा सिन्हा पीएम मोदी के साथ नजर आई थी। इसके अलावा, जून के महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश के दौरे के दौरान भी उन्हें पीएम के साथ देखा गया था। अपनी अनुवादक क्षमता के जरिए उन्होंने वैश्विक मंचों पर भारत की पैरवी भी की है।

विदेश मंत्रालय द्वारा विदेशी भाषा और संस्कृति के जानकार व्यक्ति को पीएम के साथ बतौर अनुवादक भेजा जाता है।