newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Farmers Protest: अब इस वजह से उड़ रहा राकेश टिकैत का मजाक, Video देखकर आप भी देंगे हंस

Farmers Protest: एक अन्य यूजर ने लिखा गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में अंतर पता नहीं है और ये चुनाव जीतकर संसद में देश के नियम कायदे बनाएंगे। संजीव झा ने लिखा कि इसने कभी पढ़ाई की थी जो इसे मालूम होगा। इसके पास अपनी बुद्धि नहीं है।

नई दिल्ली। राकेश टिकैत किसानों के नेता बने हुए हैं। आंदोलन जारी रखने की धमकी वह देते रहते हैं, लेकिन उनकी जगहंसाई भी कम नहीं होती। इस बार भी लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। इसकी वजह है टिकैत का एक बयान। इस बयान का वायरल हुआ वीडियो देखकर आप भी टिकैत के ज्ञान पर हंस देंगे।
हुआ ये कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक टीवी चैनल से राकेश टिकैत अपनी योजना बता रहे थे। रिपोर्टर ने उनसे 15 अगस्त के प्रोग्राम के बारे में पूछा। इस पर टिकैत ने स्वतंत्रता दिवस को गणतंत्र दिवस कह दिया। ये गलती टिकैत ने एक बार नहीं, कई बार की। टिकैत के इस अल्प ज्ञान का वीडियो वायरल हुआ, तो लोग उनकी खिंचाई करने में पीछे नहीं रह रहे हैं। बॉलीवुड में फिल्म बनाने वाले अशोक पंडित ने टिकैत के वीडियो को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘देश के आंदोलनजीवी हैं, इन्हें गणतंत्र दिवस और स्वाधीनता दिवस का फर्क भी नहीं पता। देश को बरगलाना छोड़ दो टिकैत साहब, नहीं तो यह देश आपको कभी माफ नहीं करेगा।’

अशोक पंडित के इस ट्वीट पर एक यूजर राहुल कुमार सिंह ने लिखा, ‘लखनऊ आने वाले थे डकैत साहब। हम सभी इंतजार कर रहे थे। आए भी नहीं। पूरा समय बर्बाद करके रख दिया इन्होंने।’ वहीं मेहुल शाह नाम के यूजर ने लिखा कि मैंने तो पिटाई देखने के लिए एचडी चैनल लगवाया।

एक अन्य यूजर ने लिखा गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में अंतर पता नहीं है और ये चुनाव जीतकर संसद में देश के नियम कायदे बनाएंगे। संजीव झा ने लिखा कि इसने कभी पढ़ाई की थी जो इसे मालूम होगा। इसके पास अपनी बुद्धि नहीं है।

इस बीच, खबर ये भी है कि बीते शनिवार को यूपी गेट पर आंदोलनकारियों के बीच मारपीट भी हुई। दरअसल, रात में कुछ प्रदर्शनकारी कार लेकर धरनास्थल पहुंचे। वे कार अंदर ले जाना चाहते थे। इसी मसले पर कुछ प्रदर्शनकारियों से उनकी बहस हुई और फिर मारपीट होने लगी। हालांकि, पुलिस को इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है।