newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

गृहमंत्री अमित शाह पाए गए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Amit Shah ANI Interview

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ”कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।”

अभी थोड़ी देर पहले ही ये बताया गया था कि अमित शाह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में शामिल नहीं होंगे। इस बारे में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने रविवार को बयान दिया था।

Ram Mandir

चंपत राय के मुताबिक भूमि पूजन कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह शामिल नहीं होंगे, वो अगली बार अयोध्या आएंगे।