newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress: अब नए अवतार में नजर आएंगे सचिन पायलट, दे दिए ये बड़े संकेत, कहा- कब तक पूर्व, पूर्व कहकर पुकारते रहोगे

Congress: जहां कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने उनको यहकर आमंत्रित किया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री। इस पर उन्होंने कहा कि आखिर कब तक पूर्व-पूर्व कहकर हमें संबोधित करते रहोगे। कुछ और भी पूर्व है, तो बोल दो।

नई दिल्ली। सचिन पायलट के बारे में तो जानते ही होंगे आप। बड़े ही प्रतिभावान नेता कहें जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि कांग्रेस उनकी प्रतिभा का सही मूल्यांकन नहीं कर पाई है। जिसकी टिस भी पायलट के जेहन में देखने को मिली है। खैर, छोड़िए उन बातों को। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि आप सचिन पायलट के संदर्भ भूमिकाओं का ऐसा सैलाब बहा रहे हैं। आखिर ऐसा क्या हो गया। तो आपको बता दें कि इस बार सचिन पायलट के अपने एक मजाकिया भाषण को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, वे करौली में रैली करने पहुंचे थे।

Sachin Pilot in Delhi till weekend, tight-lipped on political move |  Business Standard News

जहां कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने उनको यहकर आमंत्रित किया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री। इस पर उन्होंने कहा कि आखिर कब तक पूर्व-पूर्व कहकर हमें संबोधित करते रहोगे। कुछ और भी पूर्व है, तो बोल दो। उन्होंने कहा कि अब तो पूर्व सांसद भी बोल दो। अब हमें इससे भी मुफ्त करो। इतना ही नहीं, कांग्रेस के पीआर मीणा ने तो यहां तक कह दिया कि पीआर मीणा ने तो यहां तक कह दिया है कि आगामी दिनों में पूर्वी नहर परियोजना ईआरपीसी का उद्घाटन और शिलान्यास भी पायलट ही करेंगे। वहीं, पायलट ने आगे कहा कि वे केंद्र और राज्य की राजनीति में नहीं फंसना चाहते हैं। वे इन तमाम चीजों से अब थक चुके हैं।

Sachin Pilot to join BJP Party leader claims congress latest news |  National News – India TV

बहरहाल, अपने इन तमाम तकरीरों के बहाने ही सही, लेकिन उन्होंने इतना तो साफ कर दिया है कि वे आगामी दिनों में नए अवतार में नजर आएंगे।  अब आगामी दिनों में राजनीति की कायनात में किस अवतार में नजर आते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश –दुनिया की तमाम बड़ी  खबरों से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम