newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

नीतीश कुमार 7वीं बार बनें बिहार के मुख्यमंत्री, राज्यपाल फागू चौहान ने दिलाई शपथ

Bihar: बिहार विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद एक बार फिर से राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) गठबंधन वाली सरकार बनने जा रही है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सोमवार को 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की लेने जा रहे हैं।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद एक बार फिर से राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) गठबंधन वाली सरकार बन गई। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए है। सोमवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। आज राजभवन में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव में रोमांचक मुकाबले में एनडीए गठबंधन को 125 सीटें हासिल हुईं, जबकि विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं। इस बीच, नीतीश के साथ कई मंत्रियों के भी साथ शपथ लेने की संभावना है। नीतीश के मंत्रिमंडल में पहली बार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी नहीं होंगे।

Nitish Kumar

अपडेट-

रामप्रीत पासवान, जीवेश मिश्रा और राम सूरत राय ने ली मंत्री पद की शपथ।

भारतीय जनता पार्टी के नेता मंगल पांडे और अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने बिहार के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

पटना: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन और विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी ने बिहार के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

विजेंद्र यादव, विजय कुमार,अशोक चौधरी और मेवालाल चौधरी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

भाजपा नेता रेणु देवी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

नीतीश कुमार ने ली सातवीं बार बिहार के रुप में मुख्यमंत्री शपथ ली।

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान बिहार के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राजभवन पहुंचे।

इस बार एक नहीं दो डिप्टी सीएम बिहार को मिलने वाला है। दोनों ही उप मुख्यमंत्री भाजपा से होंगे।

नीतीश कुमार सरकार में जिन नेताओं को मंत्री के रूप में शपथ दिलाया जा सकता है वह इस प्रकार है।

जेडीयू की तरफ से इस सरकार में मंत्री होंगे

1.विजय चौधरी,
2.विजेंद्र यादव
3.अशोक चौधरी
4.मेवालाल चौधरी
5.शीला मंडल

भाजपा के कोटे से 7 मंत्री बनाए जाएंगे

1-तारकिशोर प्रसाद
2-रेणुदेवी
3-अमरेंद्र प्रताप सिंह
4-मंगल पाण्डेय
5-रामसूरत राय
6-रामप्रीत पासवान
7-जीवेश मिश्रा

वहीं हम के कोटे से जीतन राम मांझी के बेटे बनेंगे मंत्री

1. संतोष मांझी

वीआईपी के प्रमुख को भी मिलेगा मंत्री पद

1. मुकेश सहनी

नीतीश संग शपथ लेने वाले 15 विधायकों में से 10 नए चेहरे के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। इनमें मेवालाल चौधरी, शीला कुमारी, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, अमरेंद्र प्रताप सिंह, रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान, जीवेश मिश्रा, मुकेश सहनी और संतोष मांझी शामिल हैं।

जेडीयू की तरफ से विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी और शीला कुमारी के मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। भाजपा की तरफ से तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, अमरेंद्र प्रताप सिंह, मंगल पांडेय, रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान, जीवेश मिश्रा शपथ ले सकते हैं। वहीं, वीआईपी की तरफ से मुकेश सहनी और हम की तरफ से संतोष मांझी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

कांग्रेस ने नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह का बायकॉट किया है। कांग्रेस का कहना है कि एनडीए ने जनमत की चोरी की है और इसके बूते सरकार का गठन किया जा रहा है।

वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी मंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

राजद बिहार में बनने वाली नई सरकार के शपथ समारोह का बहिष्कार किया। आरजेडी ने ट्वीट करके लिखा, ‘राजद शपथ ग्रहण का बायकॉट करती है. बदलाव का जनादेश एनडीए के विरुद्ध है. जनादेश को ‘शासनादेश’ से बदल दिया गया. बिहार के बेरोजगारों, किसानो, संविदाकर्मियों, नियोजित शिक्षकों से पूछे कि उनपर क्या गुजर रही है। एनडीए के फर्जीवाड़े से जनता आक्रोशित है। हम जनप्रतिनिधि है और जनता के साथ खड़े हैं।’

आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा, नीतीश कुमार जी आज सातवीं बार शपथ लेंगे। लेकिन बिहार ने नीतीश जी को बिल्कुल खारिज कर दिया है उन्हें सिर्फ 40 सीट मिला है। इसके बावजूद उनका जमीर कैसे गवारा कर रहा कि वो फिर से शपथ ले रहे हैं। वो आज शपथ ले रहे हैं लेकिन कल से सवाल उठेंगे नौकरी, समान काम समान वेतन।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव आज पटना में होने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।

भाजपा नेता रेणु देवी से जब यह पूछा गया कि क्या वह बिहार की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी तो उन्होंने कहा, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। अगर लोगों ने हमें चुना और एनडीए पर भरोसा किया, तो हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे।

भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने डिप्टी सीएम बनने के संकेत दिए। उन्होंने कहा, निश्चित रूप से ऐसे संकेत हैं कि मैं और रेणु जी (भाजपा नेता रेणु देवी) बिहार उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। इसके लिए वह सोमवार को पटना पहुंचेंगे।

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (BJP President Jagat Prakash Nadda) आज पटना में जदयू प्रमुख और बिहार के निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।