
नई दिल्ली। योगी आदित्यनाथ आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे है। यूपी के सीएम का जन्म 5 जून 1972 को पौरी गढ़वाल में हुआ था। योगी आदित्यनाथ एक भारतीय हिंदू भिक्षु और भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं, जो 19 मार्च 2017 से उत्तर प्रदेश के 21वें और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। योगी बाबा उन माफियाओं को मिट्टी में मिला दिया जिसने यूपी की जनता को परेशान किया है। आज बुलडोजर बाबा की ऐसी छवि है कि माफियाओं की उनसे रूह कांपती है। आज यूपी के सीएम के जन्मदिन पर लोग उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी कई नेताओं ने इन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। चलिए उस पर एक नजर मारते हैं-
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं-
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 5, 2023
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उन्हें ढे़रों शुभकामनाएं दी हैं-
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, @myogiadityanath जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। वे पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ, उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के लिये काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में इसका धरातल तैयार कर दिया है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु करें।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 5, 2023
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की बधाईयां दी हैं-
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और अधिक समृद्ध और खुशहाल बने तथा देश की प्रगति में अग्रणी योगदान देता रहे,यही कामना है।@myogiadityanath
— Om Birla (@ombirlakota) June 5, 2023
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी यूपी के सीएम को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा आपकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन हेतु मंगलकामना करती हूँ-
उत्तर प्रदेश को ‘नए भारत’ के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध, प्रदेश के लोकप्रिय CM @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपके नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास एवं लोककल्याण और आपकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन हेतु मंगलकामना करती हूँ।
— Smriti Z Irani (@smritiirani) June 5, 2023
ज्ञान-विज्ञान मंत्री किरण रिजीजू ने भी योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उन्हें बधाईयां दी हैं-
उत्तर प्रदेश के प्रेरणास्त्रोत माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अद्भुत प्रयासों ने राज्य के लिए एक उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी है। आपके अच्छे स्वास्थ और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से कामना करता हूं। pic.twitter.com/fNqW51rvVn
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) June 5, 2023
अर्जुन मुंडा ने भी योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं-
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गुरु गोरक्षनाथ जी से आपके सदैव स्वस्थ,सुखी और दीर्घायु रहने की कामना करता हूं।
@myogiadityanath pic.twitter.com/XDOj61Grhd— Arjun Munda (@MundaArjun) June 5, 2023
गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भी योगी आदित्यनाथ को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं-
उत्तर प्रदेश को समृद्धि के नए युग की ओर ले जा रहे अनवरत कर्मशील मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्म दिवस की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं!
आपने सनातन मूल्यों से जनसेवा तथा विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। आप विकास की गंगा बहाते रहें।
मंगलकामना!@myogiadityanath pic.twitter.com/pc97FLoCtj
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) June 5, 2023
अनुराग ठाकुर ने भी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा प्रभु श्रीराम से आपके सुदीर्घ व स्वस्थ जीवन एवं चिर ऊर्जावान व्यक्तित्व की कामना करता हूँ-
उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाले लोकप्रिय व कर्तव्यनिष्ठ मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिवस की असीम शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम से आपके सुदीर्घ व स्वस्थ जीवन एवं चिर ऊर्जावान व्यक्तित्व की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/1ZVM6W0wWZ
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) June 5, 2023
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा भगवान श्रीराम की कृपा से आप सदैव स्वस्थ रहें-
माननीय श्री @myogiadityanath जी आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई।
भगवान श्रीराम की कृपा से आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और दैहिक, दैविक, भौतिक तापों से उत्तर प्रदेश मुक्त रहे तथा विकास की नई ऊँचाइयों को स्पर्श करे, यही कामना करता हूँ।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 5, 2023
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने यूपी के सीएम को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं-
उत्तरप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं| आप स्वस्थ और दीर्घायु रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना करता हूं |
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) June 5, 2023
अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने भी योगी बाबा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी हैं-
उत्तर प्रदेश को निरंतर विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने में जुटे लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके सुखद एवं यशस्वी दीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
@myogiadityanath pic.twitter.com/LHzkkytQLj— Pema Khandu པདྨ་མཁའ་འགྲོ་། (@PemaKhanduBJP) June 5, 2023